#यूटिलिटी
August 27, 2026
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की मदद को आगे आया प्रशासन, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नजदीकी SDM कार्यालय में भी दे सकते हैं सूचना
शेयर करें:

मंडी। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद वहां फंसे हिमाचल के लोगों को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। नेपाल में यदि मंडी जिले का कोई व्यक्ति फंसा हुआ है, लापता है या लंबे समय से परिजनों के संपर्क में नहीं है- तो अब उसके परिवार को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
प्रशासन ने ऐसे लोगों की जानकारी जुटाने और मदद पहुंचाने के लिए विशेष हेल्पडेस्क शुरू किया है। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती ने बताया कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने नेपाल में रह रहे मंडी जिले के लोगों के परिजनों से अपील की है कि किसी भी तरह की जानकारी न मिलने पर वे तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।
प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए कई संपर्क माध्यम जारी किए हैं। परिवारजन आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के इन लैंडलाइन नंबरों पर भी सूचना दी जा सकती है:
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिजन चाहें तो अपने क्षेत्र के नजदीकी एसडीएम कार्यालय में जाकर भी नेपाल में फंसे या लापता व्यक्ति की जानकारी दर्ज करवा सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य ऐसी सूचनाओं को तुरंत एकत्र करना है, ताकि नेपाल में मौजूद संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।