#यूटिलिटी
January 26, 2025
हिमाचल: सस्ते राशन डिपो में महंगा मिलेगा सरसों का तेल !, जानें कितने में खुला टेंडर
तीन माह से सस्ते राशन डिपो में नहीं मिला है सरसों का तेल
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सस्ते राशन डिपो में पिछले तीन माह से उपभोक्ताओं को सरसों का तेल नही मिल रहा है। डिपुओं में तेल का इंतजार कर रहे लाखों उपभोक्ताओं को अगले माह सरसों तेल मिलने की उम्मी है। लेकिन इसके लिए उपभोक्ताओं को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। उपभोक्ताओं को डिपुओं में सरसों के तेल के लिए पहले से कहीं अधिक दाम चुकाने पड़ सकते हैं।
दरअसल हिमाचल सरकार द्वारा तेल खरीदने के लिए गठित की गई कमेटी ने तीसरी बार सरसों के तेल खरीदने के टेंडर आमंत्रित किए थे। लेकिन इस बार भी सबसे कम दाम 141 रुपए प्रति लीटर खुले हैं। जबकि इससे पहले खुले टेंडर में सरसों के तेल के दाम 150 रुपए प्रति लीटर टेंडर खुला था। जिसके चलते कमेटी ने तीसरी बार टेंडर मांगे थे। लेकिन इस बार भी सबसे कम दाम 141 रुपए हैं।
यह भी पढें : हिमाचल कांग्रेस को संगठन विस्तार से पहले मिलेगा नया प्रदेशाध्यक्ष, चर्चा में हैं ये नाम
बता दें कि अगर सरकार सबसे कम रेट भरने वाली कंपनी को अगर टेंडर दे देती है। तो ऐसे में प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को फरवरी माह में 141 रुपए प्रति लीटर सरसों का तेल मिलेगा। जो कि पिछली बार से 18 रुपए महंगा होगा। हालांकि अभी तक सरकार ने कंपनी को सरसों के तेल के रेट का अप्रूवल नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें : जयराम बोल, CM सुक्खू ने बदली परंपरा, पूर्ण राजत्व दिवस का मंच बनाया राजनीतिक अखाड़ा
प्रदेश के सस्ते राशन डिपुओं में पिछले तीन माह से सरसों का तेल नहीं मिल रहा है। जिसके चलते विपक्ष भी सरकार पर जमकर निशाना साध रही है। ऐसे में सरकार पर भी अब डिपुओं में सरसों तेल जल्द उपलब्ध कराने का दवाब है। ऐसे में माना जा रहा है कि शायद सरकार 141 रुपए प्रति लीटर रेट भरने वाली कंपनी को टेंडर दे सकती है।
जानकारी देते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम ने कहा कि इस बार टेंडर में सरसों तेल का सबसे कम रेट 141 रुपए प्रति लीटर खुला है। जो पिछले टेंडर की तुलना में 9 रुपए कम है। हिमाचल प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम को सरकार के आदेशों का इंतजार है। इसको लेकर कोई आदेश मिलते ही सरसों तेल की आपूर्ति की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: फरवरी में बिना सब्सिडी के आएगा बिजली बिल, जानें किन्हें लगेगा झटका
बता दें कि हिमाचल में इस समय 19 लाख से अधिक राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। इन्हें अक्तूबर माह में अंतिम बार सरसों का तेल मिला था। एपीएल और बीपीएल परिवारों को 123 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से सरसों का तेल दिया जा रहा था। वहीं टैक्स पेयर उपभोक्ताओं के लिए यही भाव 129 रुपए प्रति लीटर था। लेकिन अक्टूबर महीने के बाद से डिपुओं में सरसों तेल का कोटा गायब है।