#यूटिलिटी

March 27, 2026

हिमाचल में कल से तबाही मचाएगा मौसम! 3 दिन बारिश-बर्फबारी के साथ चलेगा आंधी तूफान; अलर्ट जारी

प्रदेश के छह जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगा तूफान

शेयर करें:

Rain alert himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का रुख डराने वाला होने जा रहा है। पहाड़ों में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले तीन दिन प्रदेश में बारिश] बर्फबारी और तेज अंधड़ का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 28 से 30 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों के लिए चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बारिश-बर्फबारी के साथ चलेगी तेज आंधी

मौसम के ताजा अनुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी] जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी] जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: माता-पिता की टूटी बुढ़ापे की लाठी, कमरे में इस हाल में मिला 20 साल का जवान बेटा

छह जिलों में आंधी-तूफान का खतरा

मौसम विभाग ने खासतौर पर शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में तेज तूफान और खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में अंधड़ के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। तेज हवाओं के चलते बिजली की लाइनों के क्षतिग्रस्त होने और जल आपूर्ति बाधित होने का खतरा भी बना हुआ है। संचार सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है, जिससे कुछ क्षेत्रों में अस्थायी रूप से संपर्क बाधित होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लाखों के चिट्टे संग धरे हरियाणा के पांच तस्कर, खेप देख पुलिस के भी उड़ गए होश

ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बर्फबारी

लाहौल-स्पीति और किन्नौर जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो सकता है। हाल ही में केलांग में बर्फ के फाहे गिरने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। इससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए चेतावनी

प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए विशेष सलाह जारी की है। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख