#यूटिलिटी

February 26, 2026

हिमाचल में फिर लौटेगी ठंड: 4 दिन बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, आज रात से बिगड़ेगा मौसम

होली में बारिश डाल सकती है खलल

शेयर करें:

Rain snowfall alert

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से खिली धूप और बढ़ते तापमान के बाद अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो आज रात से प्रदेश भर में मौसम करवट बदलेगा। जिसका असर अगले चार दिन तक रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी चार दिन बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। बदलते मौसम के चलते पहाड़ी इलाकों में ठंड दोबारा बढ़ने की संभावना जताई गई है।

आज रात से बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर खासतौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों की ऊंची चोटियों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। यह सिलसिला करीब चार दिनों तक रुक.रुक कर जारी रह सकता है।

 

यह भी पढ़े : हिमाचल : माता के मंदिर जा रहा था शख्स, काल बनकर कार के सामने आई नीलगाय- खाई में जा गिरी

चार दिन प्रदेश में बारिश बर्फबारी की चेतावनी

बताया जा रहा है कि 27 और 28 फरवरी को ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हिमपात देखने को मिल सकता है, जबकि 1 मार्च को मौसम कुछ हद तक साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद 2 और 3 मार्च को फिर से मौसम सक्रिय होगा और कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी तथा निचले इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार होली पर बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में परिवार करवाने चला था 16 साल की लड़की का ब्याह, पुलिस ने फेरा मंडप पर पानी

बता दें कि हिमाचल में आज गुरुवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। इसके अलावा पहाड़ी स्थानों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ना शुरू हो गई है।

फिर लौटेगी ठंड

मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा। बीते दिनों प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था, लेकिन अब इसमें धीरे.धीरे गिरावट आने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड में दोबारा इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने फैंसी नंबर बेच कमाए करोड़ों- 20 लाख से ज्यादा में बिका 0001, जानें

इस बार सर्दियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। फरवरी महीने में वर्षा की भारी कमी देखने को मिली है, जिससे कृषि और बागवानी क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। विशेष रूप से सेब उत्पादकों को समय से पहले फूल आने और आने वाले महीनों में पानी की कमी का डर सताने लगा है।

हिमाचल में बढ़ने लगी है पर्यटकों की संख्या

हालांकि मौसम बदलने की संभावना के बीच प्रदेश में पिछले दिनों खिली धूप ने लोगों और पर्यटकों को राहत दी थी। शिमला, मनाली और धर्मशाला सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। अब ताजा बर्फबारी की संभावना ने पर्यटकों के उत्साह को और बढ़ा दिया हैए जिससे आने वाले दिनों में हिमाचल के पर्यटन कारोबार को भी गति मिलने की उम्मीद है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख