#यूटिलिटी

October 7, 2024

हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, अब दो दिन होगी बारिश; जानें डिटेल

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कई दिन मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इसके साथ ही प्रदेश की पहाड़ियों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। रविवार रात को कुल्लू व लाहौल स्पीती की ऊची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। जिससे प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फ चांदी की तरह चमकने लगी है।

पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंढ

रविवार रात को रोहतांग दर्रा के साथ हनुमान ट्ब्बिा, शिंकुला, कुंजम दर्रा के साथ उदयपुर की ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई। जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के पहाड़ी र्प्यटक स्थलों पर तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। हालांकि आज यानी सोमवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा, और धूप खिली रही। राजधानी शिमला में भी मौसम के साफ रहने से पयर्टकों की चहल कदमी देखने को मिली।

प्रदेश में दो दिन बारिश का संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर दो दिन बारिश हो सकती है। विभाग ने आठ और 9 अक्तूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी की भी संभावना है। इसके बाद 11 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। यह भी पढ़ें : नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की होती है पूजा, जानें विधि और महत्व

किसनों के चेहरे पर छाई परेशानी

बता दें कि मौसम विभाग की बारिश को लेकर जताई गई संभावना ने किसानों के चेहरे पर शिकन डाल दी है। मैदानी क्षेत्रों में लोगों की धान की फसल पक कर तैयार हो गई है। किसान धान की फसल काट रहे है, लेकिन बारिश इसमें खलल डाल सकती है। जिसके चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुनिया छोड़ गई विवाहिता, मायका पक्ष के आरोप पर पति हुआ अरेस्ट

वीकेंड पर भी बढ़ी थी सैलानियों की संख्या

हिमाचल में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पिछले वीकेंड पर भी प्रदेश के पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए थे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हिमाचल में आठ अक्तूबर से सैलानियों की संख्या में बढ़ौतरी होगी। हिमाचल के साथ लगते राज्यों के कई सैलानी हिमाचल का रूख कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : अस्पताल से लापता हो गया हिमाचल का कारोबारी- परिवार ने लगाई मदद की गुहार

चुनावी थकान मिटाने आ रहे पड़ोसी राज्य के लोग

होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताय विधानसभा चुनावों की थकान मिटाने के लिए भारी संख्या में लोग हिमाचल का रूख करेंगे। प्रदेश के होटलों में पड़ोसी राज्य हरियाणा के लोगों की बुकिंग आना शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल- खेलते-खेलते 2 साल की बच्ची के हाथ लगा ज*हर, निगल गई

होटलों में एडवांस बुकिंग आना हुई शुरू

प्रदेश के होटलों, होम स्टे और बीएंडबी में बुकिंग के लिए इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग भी हो रही है। उधर, दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन शुरू होने के बाद प्रदेश में बंगाली सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होना शुरू हो गया है। शिमला, कुल्लू-मनाली, धर्मशाला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति तक बंगाल के सैलानी दस्तक दे रहे हैं। इस वीकेंड पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों में होटलों की ऑक्यूपेंसी में बढ़ोतरी की संभावना है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख