शिमला। हिमाचल में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। लेकिन अब राहत की खबर सामने आई है। हिमाचल में कल से मौसम करवट बदलने वाला है। इस दौरान जहां बारिश की संभावना है, वहीं अंधड़ चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश भर में अगले 6 जून तक मौसम खराब रहने वाला है।
बारिश के साथ चलेगा अंधड़
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम के करवट बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल में पहली जून से लेकर छह जून तक बारिश और अंधड़ की संभावना व्यक्त की है। विभाग की मानें तो प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बीबीएमबी नहर में एक साथ कूद गए युवक-युवती, फैली सनसनी
30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगा अंधड़
मौसम विभाग ने पहली से छह जून तक प्रदेश के चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमाैर, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले के कई भागों में अंधड़ चलने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कई भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: पत्नी और साली से हार गया हिमाचल पुलिस का जवान : लटका हुआ मिला
भीषण गर्मी से मिलेगी निजात
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में पहली से छह जून तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं इस दौरान प्रदेश के कई स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
यह भी पढ़ें: BJP प्रत्याशी का आरोप: मेरी बेटी को किया अपमानित, रात को बाहर फेंका सामान
बारिश और अंधड़ से प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से भी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 4 से 6 जून तक अधिकतर स्थानों पर मौसम खराब रहने के आसार हैं। हालांकि, 2 व 3 जून को मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पर कर्ज का बोझ बढ़ा रही सुक्खू सरकार, अब लेगी 1200 करोड़ लोन
शुक्रवार को राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। शुक्रवार को सात क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री से पार दर्ज किया गया। उधरए रोहतांग दर्रा में बीती रात अचानक हुई बर्फबारी में फंसे 500 से अधिक पर्यटक वाहनों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला है।