#यूटिलिटी

July 11, 2024

हिमाचल में 4 दिन जमकर होगी बारिश, 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी; बिजली भी गिरेगी

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। यह बारिश का दौर अगले चार दिन तक चलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी गुरुवार से 17 जुलाई तक प्रदेश में बारिश होगी। 15 जुलाई तक प्रदेश के कई जिला में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को इस दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है।

प्रदेश के 10 जिला में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश में दो जिलों के अतिरिक्त सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। यह दो जिले किन्नौर व लाहौल-स्पीति हैं। इनके आलावा शिमला, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट के साथ चेतावनी भी जारी की गई है। लोगों को नदी नालों से दूर रहने को कहा गया है।

शिमला में पूरा सप्ताह बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग के अनुसार ही गुरुवार दोपहर बाद प्रदेश के कई जिला में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। धर्मशाला में भारी बारिश हो रही है। जिससे नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। ऐसा ही हाल राजधानी शिमला का भी है। यह भी पढ़ें: नशा सप्लाई करने वाला किंगपिन धरा, 2 साल में बेचा 3.40 करोड़ का नशा शिमला में पूरा सप्ताह बारिश होने की संभावना है। जिससे शिमला का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

प्रदेश की 28 सड़कें अभी भी बंद

प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से बंद हुई सड़कों मंे 28 सड़कें अभी भी बंद हैं। इनमें मंडी में आठ, शिमला में छहए सिरमौर में पांच, कांगड़ा में चार, किन्नौर में तीन और कुल्लू जिले में दो सड़कें बंद हैं। प्रदेश में 19 ट्रांसफार्मर बंद होने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। इसके अलावा 16 पेयजल योजनाओं के ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें: एक साथ दुनिया छोड़ गए पति-पत्नी, बाइक पर माथा टेकने जा रहे थे मंदिर

मानसून सीजन में अब तक 22 की मौत, 172 करोड़ का नुकसान

प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही नुकसान का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। 27 जून को मानसून ने हिमाचल में दस्तक दी थी। उसके बाद से अब तक प्रदेश को 172 करोड़ का नुकसान हो चुका है। जबकि 10 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें 8 लोगों की डूबने से, छह की ऊंचाई से गिरने के कारण, चार बिजली का करंट लगने से और तीन की सांप के काटने से मौतें हुई हैं। वहीं लोग अभी भी लापता है। यह भी पढ़ें: मां-बाप को बेसहारा छोड़ गया 20 वर्षीय बेटा, पैसे कमाने गया था घर से दूर

प्रदेश में कम पहुंच रहे पर्यटक

प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू होने के बाद से हिमाचल में सैलानियों की संख्या में कमी आई है। प्रदेश के लगभग सभी पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की संख्या ना के बराबर है। जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग निराश हैं। हालांकि पर्यटकों की कम होती संख्या पिछले साल बरसात में आई भयंकर जल प्रलय भी मानी जा रही है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख