#यूटिलिटी

July 5, 2024

हिमाचल के 9 जिलों पर अगले 48 घंटे भारी, भयंकर बारिश की चेतावनी जारी

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल में पिछले तीन दिन से हो रही भारी बारिश ने जहां लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, वहीं प्रदेश में तबाही का मंजर भी दिखने लगा है। प्रदेश भर में लैंडस्लाइड से 150 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं नदी नालों का बढ़ता जलस्तर लोगों को पिछले साल की जलप्रलय की याद दिला रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले 6 से 7 दिन लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है।

मानसून के साथ सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज यानी शुक्रवार को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका असर दिख भी रहा है। प्रदेश भर में भयंकर बारिश हो रही है। यह भी पढ़ें: पंजाब के चार युवक हिमाचल में अरेस्ट: पास से बरामद हुआ लाखों का चिट्टा- पूरे 170 ग्राम मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से एहतियात बरतने को कहा है।

अगले 48 घंटों में 9 जिला में जमकर होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में हिमाचल के 9 जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और मंडी में भारी बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को जहां विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं 10 जुलाई तक प्रदेश में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें: तांत्रिक ने इलाज के बहाने 13 साल की लड़की से किया था अनर्थ, 20 साल बाद हुआ अरेस्ट कल यानी छह और सात जुलाई को भारी बारिश के साथ बिजली गरजने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान धुंध के कारण विजिबिलिटी भी कम रहेगी।

भारी बारिश से दिखने लगी तबाही

हिमाचल में पिछले तीन जुलाई की रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। इस दौरान प्रदेश के मंडी जिला में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां कई जगहों पर भूस्खलन के साथ तबाही का मंजर देखने को मिला है। पंडोह में NH धंस गया है। भूस्खलन से प्रदेश की 150 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। कई जगहों पर HRTC की बसें फंस गई हैं। इसी तरह से प्रदेश भर में 212 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हुए हैं।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख