#यूटिलिटी

December 7, 2024

हिमाचल: आज रात से बदलेगा मौसम, 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगांे के लिए राहत भरी खबर है। आज शनिवार रात से मौसम करवट बदलेगा। कल से प्रदेश भर में भारी बारिश बर्फबारी का अनुमान है। हालांकि आज शनिवार को दिन भर मौसम साफ रहा है, लेकिन शनिवार रात से मौसम के बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है।

आज रात से बदलेगा मौसम

रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कल आठ दिसंबर से मौसम बदल जाएगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों मंे बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर प्रदेश के आठ जिला में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात होगा और मैदानी क्षेत्रों मंे बारिश का अनुमान है।

आठ जिला में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज शाम से हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। जिसके चलते मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसके लिए आईएमडी ने 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें : एसपी इल्मा अफरोज की बढ़ी मुश्किलें! सुक्खू सरकार ने मांगी जांच रिपोर्ट

कितने दिन होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो 8 व 9 दिसंबर को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं हैं और इन 2 दिनों में लाहौल-स्पीति, चम्बा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला व कुल्लू जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व हिमपात और सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी व हमीरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। यह भी पढ़ें : कमरे में बैठी थी अंशिका, भाई ने दरवाजा खोल देखा तो..

किन जिलों में है येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। 8 दिसंबर को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 10 दिसम्बर को भाखड़ा बांध, बल्ह घाटी के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सुबह और देर रात के दौरान घना कोहरा छाए रहने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में खुलेंगे चार नए केंद्रीय विद्यालय, मोदी सरकार ने दिया तोहफा

प्रदेश में सूखे जैसे बने हालात

बता दें कि हिमाचल में पिछले लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। जिससे प्रदेश में सूखे जैसे हालात हो गए हैं। किसान जहां अपनी गेंहू की फसल नहीं बीज पाए हैं, वहीं बागवान भी चिंतिंत हैं। हालांकि पहाड़ों की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो रही है, लेकिन बारिश ना होने से प्रदेश में पेयजल संकट भी गहराने की नौबत आ गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो माह पहले दूल्हा बना जवान, आज तिरंगे में लिपटा आएगा घर

मनाली-लेह मार्ग, बारालाचा दर्रा बंद

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली.लेह मार्ग बंद हो गया है। इस मार्ग पर अब गर्मियों में ही वाहनों की आवाजाही शुरू होगी। लेह के साथ.साथ अब जांस्कर मार्ग पर भी वाहनों के पहिए थम जाएंगे। लाहौल.स्पीति प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर बारालाचा व शिंकुला दर्रा बंद कर दिया है। शनिवार से कोई भी वाहन इन दर्रों को आर.पार नहीं कर सकेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख