#यूटिलिटी
June 12, 2025
HPU ने घोषित किया B.Sc Final Year का परीक्षा परिणाम, बिलासपुर की मानसी ने किया टॉप
11 छात्रों की मैरिट लिस्ट में चार लड़के, 7 लड़कियां शामिल
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने आज गुरुवार को बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम 86.99 प्रतिशत रहा है। बीएससी अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में बिलासपुर की मानसी शर्मा ने प्रदेश भर में टॉप किया है। बड़ी बात यह है कि पहले तीन स्थानों पर एक ही जिला के बच्चों ने कब्जा जमाया है, जिसमें एक छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं।
बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा में कुल 2890 उम्मीदवार बैठे थे, जिसमें से 2143 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। इस तरह से परीक्षा परिणाम 86.99 प्रतिशत रहा। पास प्रतिशतता में कम्पार्टमैंट के मामले भी शामिल हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इससे पहले 10 जून को बीकॉम अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम भी रिकॉर्ड समय में घोषित किया था। अब इसी तरह से एचपीयू ने बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम भी रिकॉर्ड समय में घोषित कर दिया है। यह दोनों ही परीक्षाएं मई माह में आयोजित की गई थीं।
बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा परिणाम की टॉपर लिस्ट में 11 छात्र शामिल हैं। जिसमें सात छात्राएं, और 4 छात्र शामिल हैं। मैरिट सूची के टॉप तीन में बिलासपुर जिला के विद्यार्थी शामिल हैं। मैरिट सूची में टॉप 10 में 11 विद्यार्थी शामिल हैं। मैरिट सूची में 4 लड़के जगह बनाने में सफल रहे, जबकि इसमें 7 लड़कियां शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार में चिट्टा लेकर घूम रहे थे दो युवक, पुलिस को देख उड़ा चेहरे का रंग- हुए अरेस्ट
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बीमार पिता को छोड़ खड्ड में नहाने गया था युवक, दोस्त संग खड्ड में डूबा- 26 घंटे बाद मिली देह
एचपीयू ने शास्त्री तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया है। अप्रैल में आयोजित इस परीक्षा में 434 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 365 ने सफलता हासिल की। पास प्रतिशत 91.94 प्रतिशत रहा। परीक्षा नियंत्रक प्रो श्याम लाल कौशल ने बताया कि बीकॉम, बीएससी और शास्त्री परीक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित कर विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और दाखिले में सुविधा दी जा रही है। छात्र अपने लॉग इन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं।