शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई क्षेत्रों में 11 व 12 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। जिसके लिए 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही सूबे के कई भागों में 16 जुलाई तक मानसून की बारिश का का अनुमान जताया है।
इन आठ जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग के द्वारा प्रदेश के आठ जिलों शिमला, सोलन, ऊना, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर व सिरमौर जिले के कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में मानसून की शुरुआत ने ही जनता की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
यह भी पढें: दूध के बाद हिमाचल में बढ़े घी के दाम : जानें, मिल्कफेड ने कितना रेट बढ़ाया
कहीं घरों को नुकसान पहुंचा है तो कहीं सड़कों पर लैंड स्लाइड हुआ है और कहीं पिछले मानसून से हुई तबाही का अब भी असर देखने को मिल रहा है।
जानें, कहां कितना तापमान
केलांग 11.9, कल्पा 13.0, नारकंडा 14.5, कुफरी 16.1, मनाली 16.7, रिकांगपिओ 17.0, शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, भरमौर 18.0, डलहौजी 18.7, धर्मशाला 21.5, सोलन 22.5, कांगड़ा 23.0, ऊना 24.7, मंडी 25.2, हमीरपुर 25.5, बिलासपुर 26.2, डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यहां हुई इतनी बारिश
बता दें कि, बीती रात बैजनाथ में 32.0, पांवटा साहिब 18.4, धौलाकुआं 17.5, पालमपुर 8.8, नाहन 8.3 और डलहौजी में 8.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढें: उपचुनाव से पहले पैसे बांट रहा था BDC : हजारों रुपए कैश के साथ अरेस्ट- जानें
हिमाचल से जुड़ी दो खबरें यहां पढ़ें:-
पहले पी शराब फिर हुआ विवाद: एक ने दूसरे को धकेला- नीचे गिरते ही टूटा दम
राजधानी शिमला के तहत आते उपमंडल ठियोग के कोटी में शराब के नशे में दो व्यक्तियों के बीच हुए विवाद के बाद एक की जान चली गई। मृतक की पहचान नरेश निवासी बनवटाला के रूप में की गई है। जिसकी शिकायत श्याम सिंह निवासी गांव कोटी ने पुलिस को दी।
पूरी खबर पढ़ने के किए यहां क्लिक करें
हिमाचल में परीक्षा देने जा रहे थे चार दोस्त, ट्रक से टकराई कार; तीन स्वर्ग सिधारे
यह हादसा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल हाइवे 152डी पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक से टकराने के बाद कार में आग लग गई और अंदर बैठे चार युवकों में तीन जिंदा जल गए। वहीं एक अन्य युवक बुरी तरह से झुल गया। यह चारों ही युवक हिमाचल प्रदेश में अपनी प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए जा रहे थे।
पूरी खबर पढ़ने के किए यहां क्लिक करें