#यूटिलिटी

June 24, 2026

हिमाचल में मानसून से पहले झमाझम बारिश - ओलावृष्टि और तूफान का भी अलर्ट

हिमाचल के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान दर्ज

शेयर करें:

Himachal Pradesh Weather Update

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित के कई जिलों में आज बुधवार को झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई इलाकों में बादलों का डेरा रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

मानसून की रफ्तार अभी भी सामान्य

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय देश के कई हिस्सों की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बैग में चरस, चेहरे पर डर...पुलिस ने लाखों की चरस संग धरा भारत भूषण

अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के और हिस्सों में पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं इसके बाद उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी मानसून के आगे बढ़ने के संकेत हैं। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री को लेकर अभी मौसम विभाग की ओर से कोई स्पष्ट समय सीमा नहीं बताई गई है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आने वाले दिनों में भी हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 24, 25 और 26 जून को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 29 और 30 जून को भी कई क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। बीच-बीच में कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे मौसम लगातार ठंडा बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर आने का इंतजार करते रहे परिजन, सुबह खड्ड में पड़ी मिली बस ड्राइवर की देह

तापमान में बदलाव के संकेत

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4–5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं अगले 2–3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान फिर स्थिर रहने की संभावना है।

कुल मिलाकर मौसम का हाल

कुल मिलाकर हिमाचल में फिलहाल मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं बारिश तो कहीं बादल छाए रहने से वातावरण ठंडा बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी और पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- HRTC कर्मियों की हड़ताल पर डिप्टी CM सुख्त : बोले- बसें नहीं चलानी तो सौंप दें चाबियां

हिमाचल के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान दर्ज

बारिश के बावजूद प्रदेश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर-नीचे दर्ज किया गया। अलग-अलग शहरों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा-

  • शिमला- 16.6 डिग्री सेल्सियस
  • सुंदरनगर- 22.1 डिग्री सेल्सियस
  • भुंतर- 20.5 डिग्री सेल्सियस
  • कल्पा- 12.6 डिग्री सेल्सियस
  • धर्मशाला- 16.4 डिग्री सेल्सियस
  • ऊना- 21.3 डिग्री सेल्सियस
  • नाहन- 19.1 डिग्री सेल्सियस
  • केलांग- 10.2 डिग्री सेल्सियस
  • पालमपु- 19.5 डिग्री सेल्सियस
  • सोलन- 18.4 डिग्री सेल्सियस
  • मनाली- 16.5 डिग्री सेल्सियस
  • कांगड़ा- 23.6 डिग्री सेल्सियस
  • मंडी: 23.1 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- 24.0 डिग्री सेल्सियस
  • हमीरपुर: 22.3 डिग्री सेल्सियस
  • पांवटा साहिब- 27.0 डिग्री सेल्सियस
  • कुफरी- 13.8 डिग्री सेल्सियस
  • नारकंडा- 11.8 डिग्री सेल्सियस
  • ताबो- 11.2 डिग्री सेल्सियस
  • कुकुमसेरी- 6.9 डिग्री सेल्सियस
  • भरमौर- 14.0 डिग्री सेल्सियस
  • रिकांगपिओ- 17.3 डिग्री सेल्सियस
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख