#यूटिलिटी

August 27, 2024

हिमाचल में 885 पदों पर होगी भर्ती, HRTC में भरी जाएंगी सबसे अधिक 360 पोस्टें

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में आज भी सैंकड़ों पद खाली चल रहे हैं। इसकी जानकारी आज विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से दी गई है। विधायक चंद्रशेखर के एक सवाल के जवाब में सीएम सुक्खू ने विधानसभा में बताया कि हिमाचल सरकार प्रदेश में जल्द ही तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 885 पदों को भरने जा रही है। यह सभी पद हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भरे जाएंगे। आयोग द्वारा 11 विभिन्न विभागों में इन पदों को साक्षात्कार के माध्यम से भरा जाएगा।

इन विभागों में होगी भर्ती

हिमाचल पथ परिवहन निगम में 360 पदों को भरा जाएगा। जबकि पशुपालन विभाग में 188 पदों पर भर्ती होगी। इसी तरह से बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों में 275 पदों को भरा जाएगा। अर्थ एवं सांख्यिकी में एक, परिवहन में 4, बिजली बोर्ड में हाइड्रो मैकेनिकल के 25, पावर निगम में 4 पद, उद्योग में 5 माइनिंग इंस्पेक्टर के 5 पदों को भरा जाएगा। जबकि गृह विभाग में कंपनी कमांडर के 4 पदों को भरने की प्रक्रिया पाइप लाइन में है। यह भी पढ़ें: दो साल में सुक्खू सरकार ने कितने लोगों के कर्ज किए माफ, जानें क्या मिला जवाब

आयुष सहित इन विभागों में चल रही भर्ती प्रक्रिया

इसी तरह से आयुष में आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी के 41 पद, उद्योग विभाग में सहायक माइनिंग इंस्पेक्टर के 8 पद, नागरिक आपूर्ति निगम में जेओए के 42 पदों, राज्य लेखा विभाग में जूनियर ऑडिट के 37 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। संबंधित सभी विभागों को 31 दिसंबर 2024 तक नियुक्ति की सिफारिशें करने को कहा है। यह भी पढ़ें: मानसून सत्र में लड़कियों को लेकर लिया बड़ा फैसला, किसी ने नहीं किया विरोध

बिजली बोर्ड में 7313 पद खाली

सुधीर शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए सीएम सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में इस समय विभिन्न श्रेणियों के 7313 पद खाली हैं। बोर्ड में स्वीकृत 25443 पदों में से 18130 पद विभिन्न श्रेणियों में भरे गए हैं। जबकि अभी भी बोर्ड के पास सात हजार से ज्यादा पद खाली चल रहे हैं। सुधीर शर्मा के इस सवाल का जवाब लिखित रूप् में दिया गया। यह भी पढ़ें: हिमाचल का सपूत देश सेवा करते हुआ शहीद, शादी के सपने संजो रही थी मां सीएम सुक्खू ने बताया कि बिजली बोर्ड में 15 मई 2003 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को हिमाचल प्रदेश सरकार के पैटर्न के अनुसार पुरानी पेंशन योजना लागू हैए जबकि 15 मई 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को नई पेंशन योजना में शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें: JBT की बैचवाइज भर्ती का परिणाम घोषित, 1122 अभ्यर्थी हुए चयनित

वन मंडल अधिकारी के 117 पद खाली

इसी तरह से विधायक विक्रम सिंह के एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमाचल में वन मंडल अधिकारी के 296 में से 117 पद खाली चल रहे हैं। खाली चल रहे इन पदों में से 76 पद राज्य चयन आयोग के माध्यम से भरे जाने हैं। 41 पदों को पदोन्नति द्वारा भरे जाएंगे। जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 19 ब्लॉक आफिसर्ज को रेंज ऑफिसर का चार्ज दिया गया है। यह भी पढ़ें: फौजी की पत्नी ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लगा दी तीली, स्वर्ग सिधारी मौजूदा समय में वन परिक्षेत्र अधिकारियों के कुल 296 पद मंजूर हैं। इनमें से 117 पद खाली चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 19 ब्लॉक अधिकारियों में से केवल 2 ब्लॉक अधिकारियों को 2 रेंजों का चार्ज दिया गया है। 17 ब्लॉक अधिकारियों को केवल एक रेंज का चार्ज दिया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख