ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के सरकारी अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर द्वारा निजी अस्पताल में जाकर महिला का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई थी। अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है और सरकारी अस्पताल की इस महिला डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं। माना जा रहा है कि डॉक्टर पर सस्पेंशन की गाज गिर सकती है।
महिला डॉक्टर ने निजी अस्पताल में जाकर किया ऑपरेशन
दरअसल ऊना में एक महिला अपना इलाज करवाने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंची थी। यहां पर तैनात महिला गायनी डॉक्टर स्विंकी जैन ने महिला को अन्य सरकारी अस्पताल रेफर किया और महिला को निजी अस्पताल में जाकर अपना ऑपरेशन करवाने की बात कही। मजे की बात यह है कि सरकारी अस्पताल की इस डॉक्टर स्विंकी जैने ने महिला मरीज का निजी अस्पताल में जाकर ऑपरेशन किया। जहां ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : “सुक्खू भइया-सुक्खू भइया, जंगली मुर्गा किसने खाया?”- विधानसभा में गूंजा ऐसा नारा
महिला डॉक्टर के खिलाफ जांच के आदेश
महिला मरीज की मौत के बाद महिला डॉक्टर स्विंकी जैन की निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने की पोल भी खुल गई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से जारी गायनेकोलॉजी स्विंकी जैन के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही निजी अस्पताल के खिलाफ व्यापक रूप में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला डॉक्टर पहले भी विवादों में रही हैं।
क्या कहता है स्वास्थ्य विभाग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि निजी अस्पताल में महिला मरीज की मौत का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं निजी अस्पताल से मिली आरंभिक रिपोर्ट में भी यह स्पष्ट हुआ है कि सरकारी अस्पताल की महिला चिकित्सक निजी अस्पताल में जाकर महिला का ऑपरेशन कर रही थी।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस MLA के साथ धरने पर बैठे CM सुक्खू, बोले-सत्ता के नशे में चूर हैं अमित शाह
मामले की विस्तृत रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दे दी है। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई निर्भर करेगी। उन्होंने कहा की निजी अस्पताल में गायनेकोलॉजी की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के अतिरिक्त इस अस्पताल की अभी और भी व्यापक जांच की जाएगी।
क्या है मामला
दरअसल ऊना जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में मंगलवार देर रात को ऊना के नंगल की एक महिला अपना इलाज करवाने के लिए पहुंची थी। यहां पर तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर स्विंकी जैन ने महिला का चेकअप किया और महिला के पेट में रसौली होने की बात कही। डॉक्टर स्विंकी जैन ने महिला मरीज को निजी अस्पताल ग्रेस हॉस्पिटल में जाकर ऑपरेशन करवाने की सलाह दी और इसके लिए 25 हजार की राशि का खर्चा भी बताया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरकारी स्कूल की छात्रा का कमाल, नेशनल लेवल पर दिखाएगी प्रतिभा
मृतक महिला के पति की चेतावनी
मृतक महिला के पति मोहिंदर ने बताया कि उसकी पत्नी जसविंद्र कौर को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वींकी जैन ने रक्कड़ कालोनी स्थित निजी अस्पताल भेजा था, जहां उसने खुद ही उसका ऑपरेशन किया। मोहिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत डॉक्टर स्विंकी जैन और निजी अस्पताल की लापरवाही से हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन धरने पर बैठना पड़ेगा।
25 हजार में ऑपरेशन करवाने की कही बात
मृतक महिला की बेटी जनकप्रीत कौर ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया है कि ऊना हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर स्वीकी जैन ने कहा कि वह उनका ऑपरेशन बाहर ग्रेस हॉस्पिटल में करवा देंगे। वहां आपके सिर्फ 25 हजार रुपए लगेंगे।
यह भी पढ़ें : अनुराग बोले- कांग्रेस राज में हिमाचल की जनता त्रस्त, महंगाई की मार ने तोड़ी कमर
डॉक्टर की गलती से गई मेरी मां की जान
महिला डॉक्टर की सलाह पर वह ग्रेस हॉस्पिटल रक्कड़ में आ गई। यहां उन्होंने 26 हजार 400 रुपए जमा करवाए। जिसके बाद ग्रेस हॉस्पिटल में डॉ स्वीकी जैन ने मेरी मां का ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान मेरी मां की मौत हो गई। मृतक महिला की बेटी ने आरोप लगाया कि उसकी मां की मौत डॉ स्वीकी जैन व ग्रेस हॉस्पिटल के कारण हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवक पंजाब के शहरों में बेचते थे नशा- पुलिस ने ऐसे दबोचा
क्या कहती है पुलिस
वहीं पुलिस ने भी मृतक महिला के शव को टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में पोस्टमार्टम करवा लिया है और उसे परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ ऊना सदर मनोज बालिया ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस दोनों अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।