#यूटिलिटी
March 29, 2026
हिमाचल के उद्योगों को बड़ी राहत, अब नहीं होगी गैस सिलेंडर की किल्लत- सरकार ने बढ़ाया कोटा
नए उद्योगों को भी मिलेगा गैस कनेक्शन
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश के पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र को एक बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने व्यावसायिक (Commercial) गैस सिलेंडरों के उपयोग के कोटे में भारी बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। अब तक उद्योगों और होटल व्यवसायियों को उनकी कुल खपत का केवल 20% कोटा ही मिल पा रहा था जिसे अब बढ़ाकर सीधे 70% कर दिया गया है। इस फैसले का सबसे बड़ा असर रविवार से देखने को मिलेगा जब बद्दी स्थित गैस रिफिलिंग प्लांटों से प्रदेश भर में सिलेंडरों की आपूर्ति तेज हो जाएगी।
पर्यटन सीजन और कारोबारियों की मांग को देखते हुए सरकार ने कोटे के गणित में बड़ा बदलाव किया है:
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फैक्ट्री से आई जोरदार आवाज, छत तोड़ बाहर निकल चुका था बॉयलर- कई कर्मी घा*यल
सरकार ने इस बार उन उद्योगों को भी राहत दी है जिन्हें पहले सिलेंडर आवंटित नहीं किए जाते थे। अब स्टील, ऑटोमोबाइल, कपड़ा रंगाई (Textile), प्लास्टिक और केमिकल उद्योगों को भी व्यावसायिक सिलेंडर मिल सकेंगे।
शर्त सिर्फ एक है: इन उद्योगों का किसी गैस कंपनी में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है और वहां लोगों को रोजगार मिला होना चाहिए। इससे पहले केवल फार्मा और गत्ता उद्योगों को ही प्राथमिकता मिलती थी।
यह भी पढ़ें : HPU में महंगी हुई पढ़ाई, 12 साल बाद बढ़ा फीस का बोझ- बिगड़ेगा छात्रों का बजट!
हिमाचल प्रदेश में रोजाना लगभग 6000 व्यावसायिक सिलेंडरों की जरूरत रहती है।
नई अधिसूचना तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ये सुनिश्चित करें कि किसी भी संस्थान को तय कोटे से अधिक सिलेंडर ना दिए जाएं ताकि वितरण व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे।