राजनीति

#यूटिलिटी

December 17, 2025

हिमाचल: किसी ने पीछा किया तो WhatsApp पर करें शिकायत, आवारा लड़कों को सजा देगा महिला आयोग

शिकयत प्रक्रिया आसान करने की ओर अहम कदम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Women Commission

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश यूं तो शांत प्रदेश है लेकिन महिलाओं के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा यहां भी कम नहीं है। इन्हीं पीड़ित महिलाओं के लिए महिला आयोग ने एक व्हॉट्सएप नंबर जारी किया है जो पीड़ित महिलाओं के लिए शिकायत करने का एक आसान जरिया बनेगा।

व्हॉट्सएप पर दें हिंसा की जानकारी

आम तौर पर किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा को दर्ज करवाने के लिए पुलिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं लेकिन महिला आयोग द्वारा जारी इस नंबर से पीड़िताओं को अपनी परेशानी साझा करने में कहीं नहीं जाना होगा। उन्हें बस एक व्हॉट्सएप नंबर पर इसकी जानकारी देनी होगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के त्रिलोकपुर मंदिर में 100 करोड़ का गबन- हाईकोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

आयोग के तहत आते हैं ये मामले

  • घरेलू हिंसा और एसिड अटैक
  • दुष्कर्म, छेड़छाड़ और हत्या
  • हत्या का प्रयास और पीछा करना
  • इज्जत के नाम पर हत्या
  • दहेज उत्पीड़न और वैवाहिक विवाद
  • दहेज के नाम पर मृत्यु, 
  • कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न
  • सेवा संबंधी मामले और नौकरी में भेदभाव
  • महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध
  • जबरन वेश्यावृत्ति और मानव तस्करी
  • ऑनलाइन उत्पीड़न 

50 मामलों में कॉल कर बताई गई परेशान

महिला आयोग द्वारा जारी ये नंबर है- 9459886600 - महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी कहती हैं कि चार महीनों में 50 ऐसे मामले आए हैं जिसमें महिलाओं ने खुद फोन कर अपनी परेशानी बताई और आयोग से न्याय की मांग की।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में लंबा ट्रैफिक जाम - न बर्फ, न छुट्टी... कहां से आए लोग, जानिए वायरल वीडियो का सच

महिला आयोग को बताइए अपनी समस्या

अब महिला आयोग ने सीधे एक व्हॉट्सएप नंबर जारी कर दिया है। इसके जरिए पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत सीधे महिला आयोग को बता सकेंगी। नेगी ने जानकारी दी कि पिछली भाजपा सरकार से लेकर वर्तमान तक कुल 1600 मामले आयोग में लंबित थे।

चार महीनों में 650 मामलों का निपटारा

4 महीनों में आयोग ने विभिन्न जगहों पर अदालतें लगाई और 650 मामलों का निपटारा किया गया। आयोग का प्रयास है कि वे जल्द से जल्द इन मामलों में संज्ञान लें ताकि इनका निपटारा किया जा सके ताकि आयोग से आस लगाए बैठी महिलाओं को राहत मिल सके।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख