#यूटिलिटी

May 1, 2026

हिमाचल : मई में भी जमकर सताएगा मौसम, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी- ओले भी गिरेंगे

अगले दो दिन काफी खराब  रहेगा मौसम 

शेयर करें:

himachal weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मई की शुरुआत तेज मौसम बदलाव के साथ होने जा रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले 6 दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

अगले दो दिन काफी खराब  रहेगा मौसम 

आज शुक्रवार को ज्यादातर जगह मौसम साफ है और नीचे वाले इलाकों में तेज धूप खिली रही है। लेकिन ये ज्यादा दिन नहीं चलेगा। मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दे चुका है कि मई की शुरुआत में फिर से मौसम खराब होने वाला है। मौसम विभाग ने खासतौर पर 3 और 4 मई को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में मौसम सबसे ज्यादा उग्र रूप में देखने को मिल सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

 

यह भी पढ़ें : स्कूल की हालत देख 'मिसेज CM' को आया गुस्सा, स्टाफ को लगाई फटकार; 'क्लास फेलो' को भी नहीं बख्शा

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी 

बता दें कि राज्य के अलग-अलग जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

अन्य जिलों में येलो अलर्ट

प्रदेश के अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। हालांकि खतरा ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के मुकाबले में थोड़ा कम रहेगा, लेकिन सतर्कता जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य विभाग को नहीं भायी सुक्खू सरकार की नई हेल्थ बीमा योजना, पेडिंग में डाली फाइल; जानें वजह

2 से 6 तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

  • 2 मई: कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, मौसम सामान्य से थोड़ा खराब रहेगा।
  • 3 मई: तेज हवाएं, गरज-चमक, भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी ।
  • 4 मई: मौसम और ज्यादा उग्र, कई क्षेत्रों में तूफानी गतिविधियां तेज रहेंगी।
  • 5 और 6 मई  येलो अलर्ट कुछ इलाकों में बारिश और बादल छाए रहेंगे।

तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंड

हाल ही में बादल और बारिश की वजह से राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। शिमला, मनाली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर एक बार फिर बढ़ गया है। लोगों को सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है।

यह भी पढ़ें : HRTC बस में 13 साल के लड़के से मिला 80 लाख का चिट्टा : अमृतसर से रिश्तेदार ने दिया था बैग

किसानों और बागवानों के लिए चिंता

बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। सेब, गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। खासकर ओलावृष्टि से फलों की फसल पर बड़ा असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं और मौसम अपडेट पर नजर रखें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख