#अपराध

August 26, 2026

हिमाचल : बेटे ने लूटी अनजान लड़की की इज्जत, मां पहुंची थाने- बताई पूरी सच्चाई

लड़की के होटलनुमा ढाबे में ले गया था लड़का

शेयर करें:

15 years girl village case police investigation mandi sundernagar himachal

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सुंदरनगर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना अपराध हुआ है।

15 वर्षीय लड़की के साथ नीचता

पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि वह बीती 22 अगस्त को परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई थी। वह अपने एक परिचित से मिलने के लिए जा रही थी। इस दौरान वह बस के माध्यम से मंडी पहुंची और वहां से बिलासपुर जाने वाली बस में सवार हो गई। हालांकि, रास्ते में वह सुंदरनगर में उतर गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 70 वर्षीय बुजुर्ग का कारनामा : सेब के बगीचे में उगा रहा था भांग, हुआ गिरफ्तार

किसी से मिलने गई थी लड़की

नाबालिग को उस समय यह आभास हुआ कि वह बिलासपुर पहुंच चुकी है। पीड़िता के अनुसार सुंदरनगर में उतरने के बाद उसने सड़क पर एक महिला से फोन लेकर अपने परिचित को संपर्क करने के लिए कॉल की। इसके बाद वह सड़क किनारे खड़ी रही।

रास्ते से घर ले गया कोई युवक

इसी दौरान एक युवक स्कूटी पर वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक ने उससे उसकी परेशानी के बारे में पूछा और मदद करने की बात कही। पीड़िता के बयान के अनुसार युवक ने उसे अपने घर चलने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू का बड़ा ऐलान : अब आउटसोर्स पर नहीं होंगी भर्तियां, नौकरी में सिफारिशें भी खत्म

स्कूटी पर था अनजान युवक

पहले तो नाबालिग ने युवक के साथ जाने से इनकार कर दिया। मगर युवक के भरोसा दिलाने के बाद वह उसकी बातों में आ गई और स्कूटी पर बैठ गई। आरोप है कि युवक उसे बिलासपुर की दिशा में लेकर गया।

होटल के कमरे में किया दुष्कर्म

रास्ते में युवक एक होटलनुमा ढाबे पर रुका। पीड़िता के अनुसार वहां एक कमरा लिया गया और रात करीब नौ बजे युवक ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद अगले दिन युवक उसे अपने घर ले गया।

यह भी पढ़ें- हिमचाल : बहन से मिलने आए शादीशुदा प्रेमी को मा**र भाई हुआ फरार, भगाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अपने घर ले गया युवक

पीड़िता ने युवक के घर पहुंचने पर उसकी मां को अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक की मां लेकर पहुंची थाने

पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल, आरोपी की भूमिका और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस संबंधित तथ्यों और परिस्थितियों की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : साढ़े चार किलो चरस संग श्रेया गिरफ्तार, पति और एक दोस्त भी था कार में साथ

जांच में जुटी पुलिस

आरोपी के संबंध में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख