राजनीति

#यूटिलिटी

April 23, 2024

हिमाचल में पूरे एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम: अलर्ट जारी, एक क्लिक में जानें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal pradesh weather forecast rain weather update 1 week
  शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बन बिगड़ रहा है। इस सब के बीच जहां सूबे के मैदानी इलाकों में लोगों को तपिश भरी गरमी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मध्यवर्ती और उंचाई वाले क्षेत्रों में धूप-छांव-बारिश का खेल लगातार जारी है, जिस कारण से इन इलाकों में मौसम काफी खुशगवार बना हुआ है। इस सब के बीच शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से आज के दिन भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज किए जाने की संभावनाएं जताई हैं।

आज इन जिलों में हैं बारिश आसार

विभाग ने आज यानि 23 अप्रैल के लिए सूबे के बिलासपुर, कांगड़ा, चंबा, ऊना कुल्लू, सोलन, शिमला, मंडी, किन्नौर और सिरमौर जिले में अंधड़ के साथ बारिश होने और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर आज के दिन 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से हवाएं भी चल रही हैं।

पूरे एक हफ्ते तक कैसा रहने वाला है मौसम

अगर हम मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आगामी 29 अप्रैल तक मौसम लगातार खराब बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में यह बदलाव दर्ज किया जाएगा। विभाग द्वारा इस बात की संभावना जताई गई है कि 26 अप्रैल से सूबे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो जाएगा, जिसके कारण 27,28 और 29 अप्रैल को प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खराब बना रहेगा।

कल और परसों खिलेगी धूप, बढ़ेगा तापमान

इस दौरान प्रदेश में कई जगहों पर ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, अधिक उंचाई वाले इलाके में चोटियों पर बर्फ के फाहे भी गिर सकते हैं। हालांकि, 24 और 25 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ़ बना रहेगा और अच्छी खासी धूप खिलेगी। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि भी दर्ज की जा सकती है। मगर इसके बाद पचिमी विक्षोभ के सक्रीय होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख