#यूटिलिटी
September 15, 2025
हिमाचल: घर बैठे मुफ्त में अपडेट करिए आधार कार्ड, जानें कैसे करें जरूरी बदलाव
2026 तक मुफ्त में अपडेट कर सकेंगे आधार
शेयर करें:

शिमला। आधार्ड कार्ड वो पहचान पत्र है जो हर काम के लिए मांगा जाता है। ये भारतीय नागरिकों की पहचान का हिस्सा बन गया है। इसे हमेशा अपडेट रखना जरूरी है। हालांकि कुछ लोग इसे अपडेट नहीं रख पाते। अब ऐसे लोगों के लिए अपने आधार को घर बैठे अपडेट करने का मौका है।
किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, बैंक खाता खोलना हो, हर जगह आधार लगता है। इसी के मद्देनजर UIDAI ने एक जरूरी फैसला लिया है। अगर किसी का आधार कार्ड 10 साल से ज्यादा पुराना है उनके पास इसे अपडेट करवाने का मौका है।
UIDAI ने आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग आदि को ऑनलाइन मुफ्त में अपडेट करने की समय सीमा फिर से बढ़ा दी है। अब 14 जून 2026 तक बिना किसी फीस के ये काम किया जा सकता है। इसकी सुविधा सिर्फ ऑनलाइन MyAadhaar पोर्टल पर मौजूद है।
वहीं अगर आप आधार सेवा केंद्र पर खुद जाकर अपना आधार अपडेट करवाते हैं तो इसके लिए आपको 50 रूपये की फीस देनी होगी। आप अपने आधार को घर बैठे कैसे अपडेट कर सकते हैं, आइए जानते हैं।
UIDAI की इस पहल से नागरिकों को अपने आधार को सही और अपडेटेड रखने के लिए प्रोत्साहन मिलता है ताकि उन्हें किसी भी सरकारी या निजी सेवा का लाभ उठाने में कोई परेशानी ना हो।