#यूटिलिटी

January 31, 2026

हिमाचल में कल से लगेगा महंगाई का झटका: बीडी-सिगरेट सहित इनके बढ़ेंगे दाम; बदल जाएंगे कई नियम

कल पहली फरवरी से होंगे कई बदलाव

शेयर करें:

first feb change rule

शिमला। नए साल का पहला माह यानी जनवरी का आज अंतिम दिन था। कल से पहली फरवरी की शुरूआत होने जा रही है। लेकिन फरवरी महीने की शुरूआत महंगाई के साथ होने वाली है। पहली फरवरी से कई चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। वहीं कई नियमों में भी बड़ा बदलाव होगा। पहली फरवरी से होने वाले कई बदलाव सीधे आपकी जेब, रोज़मर्रा की जिंदगी और प्लानिंग को प्रभावित करेंगे। 1 फरवरी से न केवल बीड़ीए सिगरेट और पान मसाला महंगे होंगे, बल्कि FASTag, जमीन रजिस्ट्रेशन और बस छूट जैसे नियम भी बदल जाएंगे। इन बदलावों का असर सीधे आपकी रोज़मर्रा की जिंदगी और खर्चों पर महसूस होगा।

केंद्रीय बजट और टैक्स में राहत की उम्मीद

बता दें कि 1 फरवरी को सबकी निगाहें केंद्रीय बजट पर टिकी होंगी। इस बार मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स में राहत मिल सकती है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास पर सब्सिडी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। किसानों को भी मदद मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग: विक्रमादित्य सिंह के बाद एक और मंत्री भड़के- DC मंडी के खिलाफ लाया प्रिविलेज मोशन 

 

इसके अलावा सरकार हेल्थ और डिफेंस सेक्टर में भी बड़े फैसले कर सकती है। रोजगार और स्वरोजगार पर भी ध्यान दिया जाएगा। यानी आम जनता को ये देखना होगा कि इस बार बजट से कितनी राहत मिलेगी।

हिमाचल में HRTC बस छूट का बदलाव

हिमाचल में HRTC बस में मिलने वाली छूट सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगी जिन्होंने हिम बस कार्ड बनवाया है। जो लोग अभी तक कार्ड के लिए अप्लाई नहीं किए हैं, उनके पास अब सिर्फ दो दिन का समय है। कार्ड के लिए आप लोक मित्र केंद्र या HRTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: विक्रमादित्य सिंह के विभाग पर लगा 47.14 लाख का भारी जुर्माना; जानें क्यों

FASTag उपयोगकर्ताओं के लिए राहत

वहीं, FASTag में “Know Your Vehicle” (KYV) प्रक्रिया खत्म कर दी जाएगी। यानी अब पुराने फास्टैग होल्डर्स को रूटीन KYV से नहीं गुजरना होगा। बैंकों की जिम्मेदारी होगी कि टैग जारी करने से पहले वाहन की पूरी जांच कर लें। अब सिर्फ किसी गड़बड़ी की शिकायत आने पर ही दोबारा जांच होगी। इससे टोल प्लाजा पर सफर आसान हो जाएगा।

जमीन और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में बदलाव

1 फरवरी से जमीन और प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। अब रजिस्ट्रेशन के समय सिर्फ खरीदार और विक्रेता ही नहीं, बल्कि गवाहों का भी आधार जांचा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह ने पेश की सादगी की मिसाल, प्रशंसक के आग्रह पर फोटोग्राफर बनी बुशहर की रानी 

 

सभी उपनिबंधक कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीनें लगाई गई हैं, जो UIDAI सर्वर से जुड़ी होंगी। अगर अंगूठे का मिलान नहीं होता है तो फेस ऑथेंटिकेशन या मोबाइल OTP के जरिए पहचान होगी। इससे बेनामी संपत्तियों की रजिस्ट्रेशन पर रोक लगेगी।

तंबाकू, सिगरेट और पान मसाला होगा महंगा 

तंबाकू, सिगरेट और पान मसाला पर नया टैक्स लागू होगा। GST के अलावा एडिशनल एक्साइज ड्यूटी और हेल्थ सेस भी लगेगा। इससे इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में लगभग 3 से 5 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी सिगरेट और पान मसाले के शौकीनों के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल NTT भर्ती संकट: 6297 पदों के लिए मात्र 87 अभ्यर्थी पात्र, JBT- B.Ed को मिलेगा मौका?

 बदल सकती हैं LPG, CNG, PNG और ATF की कीमतें 

इसके अलावा अगर हम बात करें तो हर महीने की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। 1 फरवरी 2026 से भी नई कीमतें लागू होने की संभावना है। खासकर 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बदलती रहती हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल NTT भर्ती संकट: 6297 पदों के लिए मात्र 87 अभ्यर्थी पात्र, JBT- B.Ed को मिलेगा मौका?

 

घरेलू सिलेंडर की कीमत में पिछले समय से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही CNG, PNG और ATF की नई कीमतें भी 1 फरवरी से लागू हो जाएंगी। अब देखना होगा कि आम जनता को महंगाई का झटका लगेगा या थोड़ी राहत मिलेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख