#यूटिलिटी

November 20, 2025

इन दो बच्चों को सुक्खू सरकार पढ़ाती है: सारा खर्चा भी उठाती है- जानें ये कौन सी योजना ?

NIT जैसे संस्थान में पढ़ रहे बच्चे

शेयर करें:

Himachal Government

हमीरपुर। सरकारें क्यों बनती हैं, ताकि वे विभिन्न पड़ावों पर आम जनता की मदद कर सके, अपनी जिम्मेदारियां निभा सके। इन्हीं में से एक जिम्मेदारी होती है- शिक्षा। इसी कड़ी में प्रदेश की सुक्खू सरकार ने एक अहम योजना चला रखी है। 

फीस, हॉस्टल व मेस का खर्च देती है सरकार

इस योजना के अंतर्गत हमीरपुर जिले के नादौन से ताल्लुक रखने वाले ये दो बच्चे भी लाभार्थी हैं। इनकी पढ़ाई के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 18 वर्ष की आयु तक एक हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है और 18 से 27 वर्ष तक के बच्चों की सरकारी संस्थानों में उच्च शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा पर होने वाले खर्चों जैसे-फीस, हॉस्टल और मेस का खर्च भी प्रदेश सरकार देती है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल चेतावनी के बाद भी ब्यास नदी में कंपनी ने जारी रखा काम, तेज बहाव में बह गया ऑपरेटर

मां को सताने लगी बच्चों की शिक्षा की चिंता 

साल 2023 में वीना देवी ने अपने पति को खो दिया था। कामगार ना होने के चलते उन्हें अपने दो बच्चों साक्षी और तेजस कौशल की पढ़ाई की चिंता सताने लगी। इसी दौरान उन्हें सरकार की एक योजना के बारे में पता चला। 

विधवा के बच्चों की शिक्षा का सहारा सरकार

उन्हें पता चला कि योजना के जरिए सरकार विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता देती है। इसमें 18 से 27 साल तक के बच्चों की सरकारी संस्थानों में उच्च शिक्षा व व्यावसायिक शिक्षा पर होने वाले खर्च का बीड़ा सरकार उठाती है।

 

यह भी पढ़ें: 24 घंटों में हिमाचल का दूसरा जिला गो*लियों से दहला, अब छात्र ने खुलेआम किए 10 राउंड फा*यर

बेटी साक्षी को मिल चुके हैं डेढ़ लाख रुपये 

फिर क्या था, वीना देवी ने तुरंत अपने दोनों बच्चों की शिक्षा के खर्चे के लिए आवेदन किया जो मंजूर भी हो गया। बेटी साक्षी NIT से केमिकल इंजीनियरिंग कर रही है जिन्हें इस योजना के तहत लगभग डेढ़ लाख रुपये मिल चुके हैं।

बटे तेजस को मिल चुके हैं 70 हजार रुपये

वहीं बेटा तेजस कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर रहा है जिन्हें पहले सेमेस्टर में ही लगभग 70 हजार रुपयों की सहायता मिल चुकी है। साक्षी और तेजस सरकार से मिल रही इस मदद के लिए आभारी हैं। योजना के चलते ही वे NIT जैसे संस्थान में पढ़ पा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करेंगे पेंशनर्स, सुक्खू सरकार के खिलाफ बोलेंगे हल्ला

 है ये योजना व ये किसकी मदद करती है ? 

हिमाचल की सुक्खू सरकार की वो योजना जो साक्षी और तेजस की पढ़ाई का सहारा बनी है, वो है इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना। ये मदद करती है

  • विधवा महिलाओं के बच्चों की
  • तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों की
  • अन्य निराश्रित महिलाएं के बच्चों की
  • दिव्यांग दंपत्ति के बच्चों की

यह भी पढ़ें: जयराम ठाकुर ने लुटाई 5 हजार बीघा जमीन- सुक्खू सरकार खोलेगी परतें, फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित

कितनी सहायता देती है सरकार ?

  • 18 साल की उम्र तक 1000 रुपये की आर्थिक मदद
  • 18 से 27 साल के बच्चों की- सरकारी संस्थान में उच्च शिक्षा व व्यावसायिक शिक्षा का खर्च (जैसे फीस, हॉस्टल व मेस का खर्च)

कितने लोगों की मदद कर चुकी है सरकार ?

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 18 साल तक की उम्र के 1510 पात्र बच्चों की शिक्षा के लिए इस वर्ष अभी तक 1.52 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है। वहीं 18 से 27 साल तक के 162 युवाओं की शिक्षा के लिए भी 18.45 लाख रुपये से अधिक की राशि दी गई है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख