#यूटिलिटी
July 21, 2026
हिमाचल के लिए अगले 3 घंटे बेहद भारी! 5 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट- बाढ़ का खतरा
इन जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिएपांच जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। अचानक तेज बारिश के कारण नालों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने, जलभराव और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और नदी-नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। 21 जुलाई को बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। 22 जुलाई को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 23 जुलाई को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और सोलन में भी कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और का खतरा बढञ
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन हो सकता है। नदियों, नालों और खड्डों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। निचले इलाकों में जलभराव होने और कई जगहों पर यातायात प्रभावित होने की भी आशंका है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
रेड अलर्ट के बीच मंगलवार सुबह से चंबा जिले में हो रही तेज बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तीसा-चंबा मुख्य मार्ग पर कंदला नाला अचानक उफान पर आ गया। इसी दौरान चांजू से चंबा जा रही एक निजी बस नाले के बीच फंस गई।
बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। पानी का बहाव और जलस्तर बढ़ता देख चालक ने बस को आगे ले जाने का जोखिम नहीं उठाया। इसके बाद यात्रियों को काफी देर तक बस के अंदर ही इंतजार करना पड़ा।
बस के नाले में फंसने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जेसीबी और दूसरी मशीनरी भेजकर बस को सुरक्षित बाहर निकालने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते मदद नहीं पहुंची तो बड़ा हादसा हो सकता है।
लगातार हो रही बारिश के कारण चंबा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 12 संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। इससे कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क बाकी क्षेत्रों से कट गया है और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें बंद सड़कों को खोलने में जुटी हुई हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: 800 पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा बढ़ाई, डॉक्टरों को दी बड़ी सौगात
भटियात विधानसभा क्षेत्र की कामला पंचायत में भी भारी बारिश के कारण हालात खराब हो गए। लगातार बारिश से खग्गल कूहल का पानी प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालय कामला के परिसर में घुस गया। कुछ ही देर में स्कूल का पूरा परिसर पानी से भर गया और तालाब जैसा नजर आने लगा।
कूहल का पानी स्कूल भवन और मैदान तक पहुंच गया। परिसर में कई जगह जलभराव और फिसलन की स्थिति बन गई, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे हालात में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: सुक्खू सरकार ने 7,500 पद भरने की दी मंजूरी; इन कर्मचारियों का बढ़ाया मानदेय
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी भारी बारिश होती है, खग्गल कूहल उफान पर आ जाती है और इसका पानी स्कूल परिसर में घुस जाता है। लोगों ने प्रशासन से कूहल की निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा प्रभावित न हो।
प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, खड्डों और अन्य जलस्रोतों के पास न जाने की अपील की है। लोगों को मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग व जिला प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।