#यूटिलिटी

September 15, 2025

हिमाचल: अगले हफ्ते से सस्ती मिलेंगी ये चीजें, आप भी सामान की लिस्ट कर लें तैयार

बच्चों की पढ़ाई के सामान पर पड़ेगा असर

शेयर करें:

GST News

शिमला। देशभर में GST दरों में हो रही कटौती की चर्चा हो रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने GST में सुधार को हर नागरिक के लिए राहत की बात बताया है। दरअसल, 22 सितंबर 2025 से नए GST दरें लागू होने जा रही हैं। इससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। टूथपेस्ट से लेकर रात के खाने तक की चीजों के दाम पर असर पड़ने वाला है।

12% से 5% किया गया टैक्स

GST में नए सुधारों के तहत जिन 99% प्रोडक्ट्स पर पहले 12% GST लगता था, अब उनपर सिर्फ 5% टैक्स लगेगा। इससे डेली यूज की चीजों के दाम घटेंगे और आम लोगों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से किताबें खरीदने गई थी सोनिया, नहीं लौटी वापस- दो दिन से तलाश में भटक रहे परिजन

आम लोगों को मिलेगा फायदा

22 सितंबर से GST दरों में जो कटौती होने वाली है, उसका सीधा फायदा आम आदमी को मिलेगा। सुबह की बात करें तो टूथपेस्ट और टूथब्रश पर अब सिर्फ 5% टैक्स लगेगा। शेविंग क्रीम जैसी चीजों पर भी टैक्स 18% से सीधा 5% हो गया है।

सस्ता हो गया शैम्पू व साबुन

साबुन, शैम्पू और हेयर ऑयल जैसी चीजें जिन पर 18% टैक्स लगता था, वो भी सस्ती हो गई हैं। अब इन पर भी सिर्फ 5% टैक्स देना होगा। वहीं एक क्लोथ पीस अगर 2,500 का है तो इसपर सिर्फ 5% GST लगेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में थम गया बारिश का दौर! अगले लगातार चार दिन पहाड़ों पर खिलेगी धूप

पनीर पूरी तरह हुआ टैक्स फ्री

ब्रेड और पनीर पूरी तरह टैक्स-फ्री हो गए हैं। वहीं मक्खन, घी और ड्राई फ्रूट जैसी चीजों पर टैक्स घटकर 5% रह गया है। वहीं टीवी या एसी पर टैक्स 28% से कम कर 18% हो गया है।

कार खरीदना हुआ आसान

छोटी कार और बाइक की बात करें तो इनपर GST में 10% की कटौती की गई है। अब इन्हें खरीदना थोड़ा आसान हो गया है। वहीं सिगरेट या पान मसाला पर टैक्स बढ़कर 40% हो गया है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश से गिरा मकान- अंदर सो रहा बुजुर्ग मलबे में दबा, निकले प्राण

पढ़ाई का सामान टैक्स फ्री

22 सितंबर से बच्चों की पढ़ाई का खर्च कम हो जाएगा। अब मैप, चार्ट, ग्लोब, पेंसिल और क्रेयॉन्स जैसी चीजों पर GST शून्य हो गया है। राहत की बात है कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के सामान पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।

10% सस्ती हुईं ये चीजें

इनवर्टर की बैटरी, 43 इंच से बड़ी एलईडी टीवी, सोलर इनवर्टर, मिक्सर और इंडक्शन जैसे घरेलू उपकरणों पर भी टैक्स दरें घटा दी गई हैं। अब ये चीजें पहले से 10% तक सस्ती हो जाएंगी।

खान की चीजें भी हुईं सस्ती

वहीं सबसे जरूरी आटा, चावल, दाल और तेल जैसी चीजों पर GST घटाकर सिर्फ 5% हो गया है। कुल मिलाकर, 22 सितंबर से सुबह से लेकर रात तक की कई चीजों पर राहत मिलने वाली है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख