#यूटिलिटी
March 18, 2026
हिमाचल में फ्री बिजली पर संकट! सब्सिडी बंद करने की तैयारी में सरकार- हो रहा गलत इस्तेमाल
एक ही नाम पर 40-40 मीटर
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मुफ्त बिजली के दिन खतरे में हैं। प्रदेश की सुक्खू सरकार बिजली सब्सिडी के खेल को खत्म करने के लिए बड़े एक्शन की तैयारी में है। राज्य बिजली बोर्ड के ताजा सर्वे में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सरकार के होश उड़ा दिए हैं- जैसे प्रदेश में कई रसूखदार परिवार एक ही नाम पर 40-40 मीटर लगवाकर सरकारी सब्सिडी डकार रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का प्रावधान है। लेकिन इस सुविधा का लाभ जरूरतमंदों से ज्यादा वो लोग उठा रहे हैं जिन्होंने अपने घरों या संपत्तियों में कई-कई मीटर लगवा रखे हैं। बिजली बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कई जगहों पर एक ही व्यक्ति के नाम पर दर्जनों मीटर चल रहे हैं, जिससे सरकार को हर महीने करोड़ों रुपये का चूना लग रहा है।
लगातार बढ़ते घाटे और वित्तीय बोझ को देखते हुए बिजली बोर्ड ने सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट के मुख्य बिंदु कुछ इस प्रकार हैं:
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी बजट सत्र में इस नई बिजली नीति की घोषणा कर सकते हैं। सरकार का तर्क है कि इस कदम से ना केवल बिजली बोर्ड की आर्थिक सेहत सुधरेगी, बल्कि प्रदेश के राजस्व की भी बचत होगी। "जब सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है, तो एक ही नाम पर 40 मीटरों को सब्सिडी देना न्यायसंगत नहीं है।" — यह संदेश सरकार की ओर से साफ तौर पर दिया जा रहा है।
अगर ये नई नीति लागू होती है तो:
हिमाचल सरकार इस समय हर उस रास्ते को बंद कर रही है जहां से सरकारी पैसे की बर्बादी हो रही है। मुफ्त बिजली की व्यवस्था को तार्किक बनाना इसी कड़ी का हिस्सा है। बजट के बाद ये साफ हो जाएगा कि आपकी रसोई और कमरों में जलने वाले कितने बल्बों का खर्च सरकार उठाएगी और कितनों का बिल आपको खुद भरना होगा।