शिमला। अपने आस-पास गौर करें तो आजकल छोटे बच्चों को चश्मा ज्यादा लग रहा है। या तो गलत खान-पान से बच्चों की आंखें कमजोर हो रही हैं या तो फिर बहुत ज्यादा मोबाइल और लैपटॉप इस्तेमाल से बच्चों की आंखें कमजोर होने लगी हैं। ऐसे में बच्चों की आंखों का ख्याल रखना काफी जरूरी हो गया है। आइए जानते हैं क्या चीजें खाने से बच्चों की आंखें मजबूत बनेंगी।
जिंक (Zinc)
- जिंक की कमी से आंखों में रोशनी कम होने की समस्या बढ़ सकती है।
- बच्चों को ओएस्टर, गेंहू व विभिन्न प्रकार के नट्स देने से मिलेगा जिंक।
विटामिन-ई (Vitamin-E)
- आप बच्चों की डाइट में विटामिन-ई से भरपूर आहार शामिल कर सकते हैं।
- इसके लिए आप बच्चों को बादाम, मूंगफली, मक्के का तेल, सरसों के बीज जैसी चीजें खिला सकते हैं।
सेलेनियम (Selenium)
- सेलेनियम एक एंटीऑक्सीडेंट है जो यीस्ट व सीफू़ड में मौजूद होता है।
- आप इसका सेवन बच्चों को करवाने के लिए उन्हें सप्लीमेंट के तौर पर दे सकते हैं।
विटामिन-ए (Vitamin-A)
- विटामिन-ए शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाती हैं।
- साथ ही आई साइट को मजबूत करने में मदद करती है।
- शरीर में इसकी कमी से तेजी से कमजोर होती हैं आंखें।
- अंडा, दूध, हरी सब्जियां, स्वीट पोटैटो, रंग-बिरंगे फल आदि स मिलेगी विटामिन-ए।
ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega 3 Fatty Acid)
- ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी भी आंखों पर असर करती है।
- इसकी कमी पूरी करने के लिए ड्राई फ्रूट्स, कोल्ड वॉटर फिश व ब्रोकली लाभदायक होती है।
बच्चे के पोषण व आदतों पर नजर
तो अगर आप भी चाहते हैं आपके बच्चे में आंखों की समस्या ना हो तो आपको उनके पोषण का ध्यान रखना होगी। उनके खाने में वो चीजें शामिल करनी होंगी जो उनकी आंखों के लिए लाभदायक हों। साथ ही आपको ये भी ध्यान रखना होगा कि उनका स्क्रीन टाइम कम से कम हो।