#यूटिलिटी

November 3, 2025

हिमाचल में बंपर वेकेंसी: JOA (IT) के 300 पदों पर भर्ती होंगे युवा, अलग राज्य कैडर के सृजन को मिली मंजूरी

किए जा सकेंगे अंतर विभागीय तबादले

शेयर करें:

Employment News Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल सरकार की ओर से कनिष्ठ कार्यालय सहायक (IT) यानी JOA (IT) के अलग राज्य कैडर के सृजन के मंजूरी दे दी गई है। सरकीर ने इससे संबंधित 300 पद भी सृजित किए हैं।

अंतर विभागीय तबादले होंगे संभव

JOA (IT) की भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता होगी और इनके अंतर विभागीय तबादले किए जा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने IT के इस राज्य कैडर में जॉब ट्रेनी के रूप में 300 पद सृजित किए हैं। ये पद हिमाचल राज्य चयन आयोग के माध्यम लागू आरक्षण रोस्टर के अनुसार भरे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: मंत्री विक्रमादित्य ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड- लंदन में होंगे सम्मानित, जानें पूरी खबर

विभागाध्यक्षों के अधीन रहेगा काम

भर्ती निदेशालय इस कैडर के नियंत्रण प्राधिकरण के रूप में कार्य करेगा। इन कर्मचारियों का दैनिक पर्यवेक्षण, कार्य-निष्पादन मूल्यांकन और उपस्थिति निगरानी विभागाध्यक्षों के अधीन रहेगी, जहां वे तैनात हैं। 

निदेशालय बनाएगा कैडर वरिष्ठता

सरकार की ओर से अपनाए जाने वाले वरिष्ठता के सामान्य सिद्धांतों के आधार पर भर्ती निदेशालय की ओर से कैडर वरिष्ठता बनाई जाएगी। सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार सलाहकार विभागों के परामर्श से भर्ती एवं प्रशासनिक व्यवस्था और मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करेगी। 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप जीत की खुशी में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- रेणुका को 1 करोड़ से सम्मानित करेगी सरकार

प्रक्रियाओं को करेगी परिभाषित 

ये प्रक्रिया इन पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी करने से पहले नियुक्ति, नियंत्रण और अनुशासनात्मक प्राधिकारियों की भूमिका के साथ-साथ संस्तुति, नियुक्ति और रिपोर्टिंग चैनलों की प्रक्रियाओं को परिभाषित करेगी।

सूचना प्रणाली भी होगी विकसित   

कैडर संख्या, नियुक्ति और सेवा रिकॉर्ड की वास्तविक समय पर निगरानी के लिए एनआईसी के माध्यम से एक केंद्रीकृत मानव संसाधन प्रबंधन सूचना प्रणाली भी विकसित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: लेह-लद्दाख में पलटी BRO कर्मियों से भरी बस- एयरलिफ्ट कर जवानों को पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर

कुशलता से युवाओं को रोजगार 

ये व्यवस्था ना केवल विभिन्न विभागों में जनशक्ति की समय पर तैनाती सुनिश्चित करेगी, बल्कि पारदर्शी और कुशल तरीके से युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी। तो वे युवा जो रोजगार की तलाश में, उनके लिए ये भर्ती अहम हो जाती है। बेरोजगारी झेल रहे युव रोजगार पा सकते हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख