राजनीति

#यूटिलिटी

January 25, 2025

हिमाचल में इस दिन से जमकर होगी बर्फबारी, घने कोहरे और बारिश का भी अलर्ट

प्रदेश में आगामी चार दिनों में मौसम बिगड़ने की संभावना

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिनों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 जनवरी को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इन दिनों में मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर अधिक रहेगा, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। 

येलो अलर्ट और शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चम्बा और मंडी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की संभावना है। इस दौरान इन इलाकों में तीव्र सर्दी का असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी वाले घर में घुसे दो लोग, महिला को अकेले देख बिगड़ी नियत

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ी ठंड

बता दें कि प्रदेश के जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस समय भीषण शीतलहर जारी है। लाहौल-स्पीति जिले का ताबो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -10 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा, कुकुमसेरी, मनाली, केलांग और कल्पा जैसे इलाकों में भी तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -7.9 डिग्री, मनाली में -0.2 डिग्री, केलांग में -9.1 डिग्री और कल्पा में -2.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू, प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री जाएंगे मध्यप्रदेश, जानें क्या है वजह

बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। शिमला, मनाली, डल्हौजी और कुफरी जैसे हिल स्टेशनों पर बर्फबारी के कारण पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, मध्यवर्ती इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें : 54 साल में हिमाचल ने हासिल किए कई मुकाम, देश के लिए मिसाल बना पहाड़ी राज्य

सावधान रहें पर्यटक

बर्फबारी के कारण पर्यटकों को सावधान रहने की जरूरत होगी, खासकर पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी लेना महत्वपूर्ण होगा। इन इलाकों में सड़कें भी बर्फबारी के कारण फिसलन वाली हो सकती हैं, जिससे यात्रा में मुश्किलें आ सकती हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख