शिमला। हिमाचल प्रदेश के मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी तीन दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 18 से 20 दिसंबर के बीच बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और ऊना जिलों के कुछ इलाकों में तेज शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र के अनुसार, अगले सात दिनों तक राज्य के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर रहेगा।
शीतलहर का प्रभाव
इस दौरान, मंगलवार को ऊना, सुंदरनगर, हमीरपुर और बिलासपुर में शीतलहर का प्रभाव देखा गया। प्रदेश के छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में और पांच स्थानों पर शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के बेटा सेना में बना लेफ्टिनेंट, बचपन से था देश सेवा करने का सपना
आने वाले 7 दिन के मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार, अगले सात दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि किन्नौर जिले के कुछ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है।
नहीं पड़ रही ठंड
16 दिसंबर को शिमला और कल्पा में रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया। कल्पा में इस महीने का दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1991 के बाद से सबसे ज्यादा था। शिमला में भी 21.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 2017 के बाद से दिसंबर में सबसे उच्चतम था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कंधे पर पालकी.. उसमें मरीज, डेढ़ घंटा पैदल चल सड़क तक पहुंचाया
कहां कितना है तापमान
- शिमला: न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री
- सुंदरनगर: 0.5 डिग्री
- भुंतर: -0.5 डिग्री
- कल्पा: 0.2 डिग्री
- धर्मशाला: 4.4 डिग्री
- ऊना: 0.4 डिग्री
- मनाली: -2.1 डिग्री
- मंडी: 1.5 डिग्री
- बिलासपुर: 2.2 डिग्री
- हमीरपुर: 1.3 डिग्री