#यूटिलिटी

June 10, 2024

नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी सुक्खू सरकार: 517 करोड़ का बजट जारी

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में कई लोग रोजाना सफर करते हैं। ऐसे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए HRTC 25 नई वॉल्वो बसें और 60 टेंपो ट्रेवलर खरीदने जा रहा है। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने निगम के संचालन के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें: अगर अनुराग भी केंद्रीय मंत्री बनते तो… मोदी 3.O पर सीएम सुक्खू का पहला बयान

HRTC निभाता है अहम भूमिका

सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए HRTC सबसे अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए निगम 25 नई वॉल्वो बसें और 50 टेंपो ट्रेवलर खरीदेगा। इसके अलावा कई इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल करने की प्रक्रिया जारी है।

प्रतिमाह दिए जाएंगे 63 करोड़ रुपए

सीएम ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 517 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा HRTC निगम को 63 करोड़ रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। प्रदेश में सीमित हवाई और रेल नेटवर्क के दृष्टिगत निगम की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए सीएम ने लोगों की अच्छी सुविधाएं देने के लिए निगम के संचालन को सुदृढ़ करने की जरूरत पर भी बल दिया। यह भी पढ़ें: माता-पिता ने खोया 23 साल का जवान बेटा, कार समेत नाले में गिरा

बनाए रखेगा पर्यावरण संतुलन

वहीं, हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों की प्रदेश में परिवहन सुविधा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी विशेष भूमिका रहेगी। इस बैठक में प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सचिव राकेश कंवर, HRTC के प्रबंधक निदेशक रोहन चंद ठाकुर और सीएम के ओएसडी गोपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख