#यूटिलिटी

March 22, 2025

पंजाब में नहीं रुकेंगी HRTC की 600 बसें, हिमाचल सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डिप्टी सीएम बोले-पंजाब सरकार से बातचीत के बाद लेंगे अगला फैसला

शेयर करें:

Mukesh Agnihotri Statement on HRTC Bus

शिमला। हिमाचल की बसों पर पंजाब राज्य में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा लगातार तोड़फोड़ की जा रही है। जिसके चलते एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों सहित यात्रियों में भी डर का माहौल बन गया है। पंजाब में एचआरटीसी की बसों पर लगातार हो रहे हमलों पर डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बड़ा बयान दिया है। 

मुकेश अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि जब तक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक एचआरटीसी की 600 बसें पंजाब में नहीं रूकेंगी। पंजाब सरकार यदि बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन देगी, तभी HTRC की बसे पंजाब में रुकेगी। अन्यथा वहां रुकने वाली सभी बसों की सेवाएं स्थगित कर दी जाएंगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार पंजाब सरकार से वार्तालाप करेगी और पंजाब सरकार से HRTC की बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करेगी।

 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बस चालकों परिचालकों के अलावा सवारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी की 600 बसें पंजाब से होकर निकलती है। ऐसे में अगर पंजाब सरकार हिमाचल की बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, तो बसें पंजाब में रुकेगी। नहीं तो एचआरटीसी की यह बसें पंजाब के बस अड्डों पर नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा कि HRTC बसों की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार से लगातार बातचीत की जा रही है। सुरक्षा को लेकर आश्वासन मिलने के बाद ही बसों के संचालन पर कोई फैसला लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : 'लक्कड़ माफिया' का कारनामा: पकड़ी गई चोरी तो गाड़ी ही जला दी, जानें कहां का है केस..

पंजाब में हिमाचल की बसों में की जा रही तोड़फोड़

बता दें कि हिमाचल की बसों पर पंजाब में हमला हो रहा है और उनमें तोड़फोड़ की जा रही है। पिछले कल जहां पंजाब के होशियारपुर बस स्टैंड पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों पर फिर से हमला हुआ, वहीं बीती रात को फिर से एचआरटीसी की बसों में तोड़फोड़ की गई। 6 बसों के शीशे तोड़ दिए गए और उन पर आपत्तिजनक शब्द लिखे गए। 

बीती रात को भी कई बसों के तोड़े दिए शीशे

एचआरटीसी की मानें तो बिलासपुर, ऊना, देहरा और हमीरपुर डिपो की बसें बस स्टैंड में खड़ी थीं। इनमें से तीन बसों के फ्रंट शीशे टूटे हुए पाए गए और अन्य बसों के आगे और साइड में खालिस्तान लिखा गया था। बसों पर लिखे गए आपत्तिजनक शब्दों से दोनों राज्यों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की शाह से मुलाकात: बजट सत्र छोड़ 24 घंटे में दूसरी बार पहुंचे दिल्ली, जानें क्यों?

पंजाब सरकार ने दिया था आश्वासन

हिमाचल की बसों पर पंजाब में हो रहे हमले का मुद्दा हिमाचल विधानसभा में भी गूंजा था। जिस पर सीएम सुक्खू ने आश्वासन दिया था कि वह पंजाब के सीएम भगवंत मान से बात करेंगे। वहीं इस मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी मामले में कार्रवाई करने की बात कही थी। जबकि पंजाब के डीजीपी ने हिमाचल की बसों को सुरक्षा देने की बात कही थी। लेकिन इन सब वादों के बीच फिर से हिमाचल की बसों पर हमला हुआ है। जिससे पंजाब के वादों की पोल भी खुलती हुई नजर आ रही है।

 

यह भी पढ़ें : बद्दी की एक और लेडी ऑफिसर चर्चा में... वायरल हुआ वीडियो, व्यापारियों को हड़काकर निकाला

 

जिसको देखते हुए अब हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि एचआरटीसी की 600 बसें अब पंजाब के बस अड्डों पर नहीं जाएंगी। यानी यह बसें पंजाब के बस अड्डों पर पार्क नहीं होंगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी 600 बसें जो पंजाब रूट से होकर चलती हैं, उनको निशाना बनाया जा रहा है। इसे बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सदन में ना CM सुक्खू, ना जयराम ठाकुर - बजट छोड़ कहां गए दोनों, यहां जानें

उन्‍होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने वहां की सरकार से बात की है। वहीं, सरकार वहां की पुलिस से संपर्क में है। बस स्टैंड पर खड़ी बसों के साथ तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सरकार ने एफआईआर दर्ज करवाई है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब सरकार से बातचीत के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख