मंडी/कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में मानसून का सीजन शुरू होते ही सूबे में बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। मानसून इस बार भी प्रदेश में राहत के साथ.साथ आफत लेकर आया है। पहली बारिश ही प्रदेश में तबाही मचाती हुई नजर आ रही है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से तबाही की तस्वीरें सामने आना शुरू हो गई हैं।
मूसलादार बारिश ने मचाई तबाही
मूसलाधार बारिश के बाद कुछ जगहों पर लोगों को काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर नालों में बाढ़ आई है. जिसके मलबे में वाहन दब गए हैं। इतना ही नहीं इस मलबे से कई घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
मलबे में दबे वाहनए घरों को हुआ नुकसान
बता दें कि बीती रात को हुई जोरदार बारिश से मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र की अनाह पंचायत के एक नाले में एकाएक बाढ़ आ गई। जिसके चलते सड़क किनारे खड़ी कार और कई मोटरासाइकिल बाढ़ के साथ आए मलबे में दफन हो गईं। इस मलबे से कई घरों को भी खासा नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढें: तेज रफ्तार कैंटर ने पहले टोल बूथ को उड़ाया, फिर पिकअप को मारी टक्कर
4 मील के पास धंसा डंगा
इस मूसलाधार बारिश के बाद नाले के साथ लगते अन्य घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। बारिश के कारण 4 मील के पास एनएच के लिए लगाया डंगा भी धंस गया है। जिससे चंडीगढ़.मनाली एनएच पर खतरा मंडराने लगा है।
एनएच पर दरारें पड़ना शुरू
जिले में पंडोह डैम के पास करीब आठ महीने बाद बहाल हुए चंडीगढ़.मनाली एनएच पर एक बार फिर से खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। हाईवे पर दरारें पड़ना शुरू ह गई हैं। डंगा लगाकर तैयार किया गया एनएच एक बार फिर धंसने की कगार पर आ गया है।
बनेर खड्ड के बीचों बीच फंसे श्रद्धालु
कांगड़ा जिला में तेज बारिश से बनेर खड्ड का जलस्तर भी बढ़ गया है। जिससे खड्ड में नहा रहे छह श्रद्धालु खड्ड के बीचों बीच फंस गए। यह श्रद्धालु श्री ब्रेजश्वरी मंदिर में माथा टेकने आए थे। जिसके बाद यह बनेर खड्ड में नहाने चले गए। इसी बीच अचानक जलस्तर बढ़ गया और यह श्रद्धालु खड्ड के बीच फंस गए। जिन्हें बाद में प्रशासन ने रेस्क्यू किया। यह सभी श्रद्धालु बाहरी राज्यों से यहां आए थे।
यह भी पढें: बेटी ने दूसरी जाति में की शादी, घरवालों ने दूल्हे के परिजनों की कर दी धुनाई
भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 जुलाई को मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो जाएगा। इससे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 9 जुलाई तक प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।