शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के दस्तक देते ही कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। आज राजधानी शिमला व धर्मशाला समेत अन्य भागों में मौसम खराब बना हुआ है। यहां मूसलाधार बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमाला ने आज के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, द्वारा 3 से 6 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढें: गहरी खाई में गिरा मटर से लदा ट्रक, नहीं बच पाई चालक की जा.न
मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 जुलाई को मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो जाएगा। इससे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है।
हो रही मूसलाधार बारिश
बता दें कि प्रदेश के सात जिलों में बीती 27 जून और अन्य पांच जिलों में 28 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। मगर बीते तीन-चार दिन से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। इससे तापमान में भी उछाल आ रहा था। मगर आज हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
गौरतलब है कि हिमाचल में मानसून आते है ही बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बीते दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। राजधानी शिमला में हुई भारी बारिश ने एक बार फिर शिमलावासियों की पुरानी यादें ताजा कर दीं हैं। बीते साल राजधानी शिमला में एक मंदिर पर पूरा पहाड़ दरक गया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढें: ब्यास नदी पार करते वक्त फिसला पैर और डूब गया 63 वर्षीय शख्स: पसरा मातम
हाल ही में हुई भारी बारिश से कई जगह पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से सड़क पर आए मलबे में कई वाहन दब गए हैं। यह गाड़ियां लगभग पूरी तरह से मलबे में दफन हो गई हैं और क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे वाहन मालिकों को काफी नुकसान हुआ है।इ स घटना के बाद लोग सहम गए हैं। मानसून से पहले ही पहाड़ों के दरकने से लोगों के जहन में पुरानी यादें ताजा हो गईं।