#यूटिलिटी

September 16, 2024

कांगड़ा के गगल से लापता हो गया 54 वर्षीय बलदेव सिंह, तलाश में करें मदद

शेयर करें:

गगल (कांग़ड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। मामला कांगड़ा के साथ लगते पुलिस थाना गगल का है। लापता व्यक्ति 54 वर्षीय बलदेव सिंह पुत्र स्व जमीत सिंह वार्ड नंबर पांच गांव गगल, तहसील कांगड़ा पुलिस थाना गगल बीते 3 अगस्त, 2024 को अचानक कहीं लापता हो गया है। परिजनों ने बलदेव सिंह की हर जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस थाना गगल में दर्ज करवाई है गुमशुदगी की रिपोर्ट

लापता बलदेव सिंह के बेटे सुरजीत सिंह उर्फ पंकू ने अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट गगल पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस भी बलदेव सिंह की तलाश में जुटी हुई है। इसके अलावा परिजन भी काफी दिनों से बदलदेव सिंह की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई सफलता उन्हें नहीं मिली है। यह भी पढ़ें: चाबी के खेल ने फंसाया- नशे में धुत सूबेदार उठा ले गया किसी और की कार

3 अगस्त शाम छह बजे घर से निकला था बलदेव सिंह

लापता बलदेव सिंह के बेटे सुरजीत ने बताया कि 3 अगस्त, 2024 को उनके पिता घर पर ही थे। लेकिन शाम के करीब छह बजे के आसपास वह कहीं चले गए और उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। सुरजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता काम के चलते पहले भी दो से चार दिन के लिए घर से बाहर चले जाते थे। लेकिन इस बार वह तीन अगस्त को घर से निकले लेकिन उसके वाद वापस नहीं लौटे। बलदेव सिंह का मोबाइल भी घर पर ही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

इस मोबाइल नंबर पर दें सूचना

लापता बलदेव सिंह के भाई गुरुदेव सिंह और बेटे सुरजीत सिंह ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें बलदेव सिंह कहीं पर भी दिखे तो इसकी जानकारी गगल पुलिस थाना या फिर नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर जरूर दें। वहीं अगर इस खबर को खुद बलदेव सिंह पढ़ें तो वह अपने घर में जरूर संपर्क करें। यह भी पढ़ें: मस्जिद विवाद के बीच शिमला पहुंची प्रियंका गांधी, पुलिस चौकन्ना परिजनों ने बलदेव सिंह के बारे में कोई भी जानकारी देने के लिए उनके छोटे भाई गुरुदेव सिंह के मोबाइल नंबर 98051 28186 और बेटे सुरजीत के मोबाइल नंबर 9805021782, भतीजे विशाल सिंह 7018194691 पर देने की अपील की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख