#यूटिलिटी
January 20, 2025
सुक्खू कैबिनेट बैठक की तय हो गई डेट, पूर्ण राज्यत्व दिवस से पहले बुलाई; जानें
सीएम सुक्खू धर्मशाला में 24 जनवरी को करेंगे कैबिनेट बैठक
शेयर करें:
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा प्रवास पर हैं। यहीं पर सीएम सुक्खू ने कैबिनेट बैठक बुला ली है। यह कैबिनेट बैठक पूर्ण राज्यत्व दिवस से पहले बुलाई गई है। जिसमें कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है। इस कैबिनेट से जहां बेरोजगारों को नौकरी की उम्मीद है, वहीं कर्मचारियों को डीए और एरियर का इंतजार है।
बता दें कि आज सोमवार को कैबिनेट बैठक की तिथि तय कर दी गई है। कैबिनेट बैठक धर्मशाला में 24 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी। जिसके लिए सभी विभागों और मंत्रियों को कैबिनेट बैठक की जानकारी दे दी गई है। पूर्ण राज्यत्व दिवस से ठीक एक दिन पहले बुलाई गई इस कैबिनेट बैठक में पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : खड्ड में गिरा ट्रक, परिवार ने खोए दो कमाऊ बेटे; मची चीख-पुकार
बता दंे कि 25 जनवरी को स्टेटहुड डे कांगड़ा के बैजनाथ में मनाया जा रहा है। जिसमें सीएम सुक्खू कई घोषणाएं कर सकते हैं। पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर हिमाचल के कर्मचारियांे और पेंशनरों को डीए के साथ साथ नए वेतनमान के एरियर का इंतजार है। इससे पहले जयराम सरकार ने साल 2022 में सत्ता परिवर्तन से पहले कर्मचारियों को नए वेतनमान के लाभ तो दे दिए थे लेकिन कर्मचारियों के देय एरियर का भुगतान जनवरी 2016 के बाद से नहीं मिला है।
हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों का करीब 9 हजार करोड़ रुपए से अधिक का एरियर सरकार के पास बकाया है। ऐसे में कर्मचारी और पेंशनर लंबे समय से अपने एरियर का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियांे को उम्मीद है कि 25 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह एरियर के साथ साथ डीए का भी ऐलान कर सकते हैं। जिसको लेकर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।
वहीं 24 जनवरी को धर्मशाला में होने वाली कैबिनेट बैठक से बेरोजगार युवाओं को भी काफी उम्मीदें हैं। युवा नौकरी की राह देख रहे हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि सुक्खू सरकार कैबिनेट में कई विभागों में खाली पदों को भरने के साथ साथ नई भर्तियों की घोषणा कर सकती है।