#यूटिलिटी

May 20, 2025

BREAKING: हिमाचल शिक्षा बोर्ड 12वीं का दोबारा जारी करेगा संशोधित परिक्षा परिणाम, जानें वजह

अंग्रेजी विषय में हुई थी बड़ी गड़बड़ी, दो दिन में जारी होगा रिजल्ट

शेयर करें:

HP Board

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम संशोधित करने जा रहा है। यानी शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम दोबारा जारी करेगा। यह फैसला  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड HPBOSE की एक गंभीर चूक के चलते लिया गया है। 12वीं के संशोधित परिणाम को जारी करने की पुष्टि शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा दी है।

शिक्षा बोर्ड सचिव ने मानी गलती

शिक्षा बोर्ड के सचिव ने बताया कि दो दिन के भीतर अंग्रेजी विषया का नया परिणाम घोषित किया जाएगा। हालांकि इस संशोधित परीक्षा परिणाम में छात्रों के अंक बढ़ने की संभावना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी छात्र के अंक कम नहीं किए जाएंगे, केवल अंकों की वृद्धि ही की जाएगी। यह निर्णय 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के परिणाम में सामने आई त्रुटि को स्वीकार करते लिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस चूक के कारण छात्रों को मानसिक परेशानी और शैक्षणिक नुकसान झेलना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की इस दिन होगी लिखित परीक्षा, जारी हुआ शेड्यूल

क्या थी पूरी गलती

दरअसल 8 मार्च को आयोजित अंग्रेजी की बोर्ड परीक्षा को चंबा जिले में पेपर वितरण में हुई गड़बड़ी के चलते रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा परीक्षा करवाई गई, लेकिन मूल्यांकन के दौरान परीक्षा विभाग ने गलती से पहले रद्द किए गए पेपर की उत्तर कुंजी को स्कैन कर लिया और उसी के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

लगातार मिल रही थी शिकायतें

शिक्षा बोर्ड को विभिन्न शिक्षक संघों, निजी स्कूलों और अभिभावकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस वर्ष अंग्रेजी विषय में छात्रों को असामान्य रूप से कम अंक प्राप्त हुए हैं। मामले की गहराई से जांच करने पर 8 मार्च को रद्द किए गए अंग्रेजी प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी को स्कैन करने का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल

क्या मेरिट लिस्ट में होगा बदलाव ?

शिक्षा विभाग के सचिव ने बताया कि 12वीं कक्षा के संशोधित परीक्षा परिणाम के घोषित होने के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। क्योंकि अभी तक सिर्फ अस्थायी मेरिट लिस्ट जारी हुई है। माना जा रहा है कि मेरिट लिस्ट में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

छात्रों को मिली राहतए कार्रवाई की तैयारी

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस चूक से हुए नुकसान की भरपाई संशोधित परिणाम से की जाएगी। इसके अतिरिक्तए बोर्ड प्रशासन ने इस त्रुटि के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: आसमानी बिजली ने छीन ली भेड़पालक की सांसें, जंगल में गया था

 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। जिसमें कुल पास प्रतिशतता 83ण्16 रही थी। जो बीते वर्ष की तुलना में काफी संतोषजनक है। इस बार 90,000 छात्र-छात्राओं ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 83.16 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख