राजनीति

#यूटिलिटी

May 31, 2025

हिमाचल कैबिनेट: 700 होमगार्ड के पदों पर भर्ती को मंजूरी, 200 पंचायत सचिव होंगे रेगुलर

शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित होगा रेरा का ऑफिस

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Sukhu Cabinet

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिमला में कैबिनेट बैठक हुई। आज की कैबिनेट बैठक में सुक्खू सरकार ने कई बड़े फैसलों पर अपनी मुहर लगाई है। जिसने प्रदेश के बेरोजगारों को भी बड़ी राहत प्रदान की है। आज की कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड के 700 नए पदों को स्वीकृती प्रदान की गई है। सुक्खू सरकार ने 700 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। भर्ती के बाद इन होमगार्ड जवानों को प्रदेश के अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में तैनाती मिलेगी।

पंचायत सचिवों को बड़ी सौगात

इसके अलावा आज की कैबिनेट बैठक में अनुबंध पर सेवाएं दे रहे पंचायत सचिवों को भी बड़ी राहत प्रदान की गई है। कैबिनेट बैठक में जिला परिषद कैडर के माध्यम से पंचायतों में 31 मार्च 2025 तक दो साल से कॉन्ट्रैक्ट पर सेवाएं दे रहे लगभग 203 पंचायत सचिव को रेगुलर करने की मंजूरी प्रदान की गई है। इन्हें अभी 12270 रुपए मासिक वेतन मिलता था। रेगुलर होने के बाद इन्हें 32000 रुपए वेतन मिलेगा।

यह भी पढ़ें : CM- डिप्टी CM से रजनी पाटिल ने की देर शाम मीटिंग, बंद कमरे में इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू करते हुए कैबिनेट ने रिजर्वेशन रोस्टर को नए आधार वर्ष 2025 के अनुसार तैयार करने का फैसला किया है। राज्य में इस साल दिसंबर में पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैंए जिसके चलते आरक्षण की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें : CM- डिप्टी CM से रजनी पाटिल ने की देर शाम मीटिंग, बंद कमरे में इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

शिमला से धर्मशाला शिफ्ट होगा यह कार्यालय

कैबिनेट निर्णयों को जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने बताया कि कैबिनेट ने शिमला शहर में भीड़भाड़ को करने के मकसद से रेरा के कार्यालय को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने का फैसला लिया है। राजधानी शिमला पर जनसंख्या का दबाव कम करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। इसी नीति के तहत पहले भी वन्य प्राणी विंग का मुख्यालय शिमला से अन्यत्र शिफ्ट किया गया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख