#यूटिलिटी

May 5, 2025

हिमाचल कैबिनेट: शिमला में बनेगी 17 मंजिला बिल्डिंग, पार्किंग फ्लोर ओपन करने की छूट 

भर्ती परीक्षाओं की फीस तय करेगी चयन आयोग 

शेयर करें:

Sukhu Cabinet Meeting

शिमला। पहाड़ों की राजधानी शिमला में आप जल्द गगनचुंबी बिल्डिंग्स देख पाएंगे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में छोटा शिमला में 14 और शिमला में 17 मंजिला ऊंची दो बिल्डिंग बनाने को मंजूरी दी गई। इन भवनों में 400 गाड़ियों के पार्किंग की सुविधा होगी।

 

दोनों भवनों को हिमुडा खुद बनाएगा। ये कमर्शियल कॉम्प्लेक्स होंगे, जिनके निर्माण पर 230 करोड़ रुपए खर्च होंगे। हिमुडा ने ही बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था, जिसे आज कैबिनेट ने स्वीकार किया है।

 

यह भी पढ़ें : कैबिनेट BREAKING: 8000 पार्ट टाइमर्स बनेंगे डेली वेजर्स, अब 2 साल के लिए ट्रेनी रखेगी सुख सरकार 

पार्किंग फ्लोर खुलवा सकेंगे

शिमला शहर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए कैबिनेट ने सड़क के साथ लगते उन घरों में पार्किंग फ्लोर खुलवाने की छूट दी है, जिन्होंने ऊपर की मंजिलों को देखते हुए भूतल के हिस्से को पार्किंग के लिए बंद कर रखा है। इससे बहुमंजिला फ्लैट्स में रहने वाले लोग भूतल को पार्किंग के लिए खुलवा सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ फीस देनी होगी। इसका फायदा यह होगा कि लोगों को अपनी गाड़ियां कॉप्लेक्स के बाहर या सड़कों पर खड़ी नहीं करनी होंगी।

 

यह भी पढ़ें : फिर गरजे अनुराग ठाकुर : बोले- हिमाचल में भी पाकिस्तानी, कांग्रेस सरकार नहीं ले रही एक्शन

भर्ती आवेदन के लिए देनी होगी फीस

हिमाचल प्रदेश में भर्ती के लिए राज्य चयन आयोग से निकाले जाने वाले रोजगार के आवेदनों पर एप्लाई करने वालों को फीस देनी होगी। यह फीस कितनी होगी, इसका निर्धारण राज्य चयन आयोग ही करेगा। ऐसे में युवाओं को रोजगार के लिए आवेदन करने पर फीस वसूली जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : HPU के कर्मियों को नहीं मिली सैलरी, फाइल रोकने वाले शिक्षा सचिव, निदेशक पर उतारा गुस्सा

350 स्टेट कैरिज रूटों को मंजूरी

सुक्खू कैबिनेट ने कनेक्टिविटी सुधारने के लिए निजी ऑपरेटरों के 18-सीटर टेम्पो ट्रैवलर को चलाने की मांग को देखते हुए राज्यभर में 350 नए स्टेज कैरिज रूट्स को भी मंजूरी दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख