#यूटिलिटी

August 15, 2024

हिमाचल: स्वतंत्रता के जश्न में परेशानी बनी बारिश, जाने कब तक है Alert ?

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के जश्न में बारिश सुबह से ही परेशानी का सबब बनी हुई है। आज देश के साथ-साथ प्रदेश में भी आजादी की 78वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। मगर लगातार बरस रहे इन बादलों की वजह से सभी को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की दी गई चेतावनी के अनुसार बादल खूब बरस रहे हैं। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में इसका असर देखने को मिला है- सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशवासियों को अभी कुछ दिनों तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। यह भी पढ़ें: जेजों खड्ड हाद*सा: चौथे दिन रेत में दबे मिले बाढ़ में बहे जीजा-साली के श*व

प्रदेश में अभी और बरसेंगे बादल

हिमाचल के कई भागों में बीती रात से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, चंबा, सोलन और सिरमौर जिला के कुछ स्थानों स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के बाद बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा है। अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, प्रदेश में आज और कल मानसून एक्टिव रहेगा। मानसून 17 व 18 अगस्त को कमजोर पड़ेगा। इन दो दिनों के दौरान कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में ही हल्की बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें: कौन हैं ASI रंजना शर्मा? क्यों मिल रहा विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक!

आवाजाही प्रभावित, बागवानों को परेशानी

प्रदेश में बीते चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से आवाजाही प्रभावित हुई है। कुल मिलकर प्रदेश में अभी 159 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। आवाजाही के लिए बंद पड़ी सड़कों में सबसे ज्यादा सडकें राजधानी शिमला में हैं- यहां 111 सड़कें बंद हैं। इन दिनों प्रदेश में सेब सीजन चल रहा है। ऐसे में बागवानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सेब की ढुलाई में परेशानी के कारण बाजार तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है। यह भी पढ़ें: हिमाचल के बैंक में हुआ करोड़ों का घोटाला, लोगों के FD वाले पैसे खा गया असिस्टेंट मैनेजर

करोड़ों की सम्पत्ति तबाह

देश में इस मानसून सीजन में भारी बारिश से 1083 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी को सबसे ज्यादा 470 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है।

लोगों से अपील बरतें सावधानी

प्रदेश में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को प्रदेश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानियां बरतने की अपील की गई है नदी नालों से दूर रहने और रात में यातायात संभल करने का आग्रह भी किया गया है

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख