#यूटिलिटी

June 8, 2025

हिमाचल में लू चलने की चेतावनी, 35 डिग्री पार हुआ 6 जिलों का तापमान; जानें कब मिलेगी राहत

अगले चार दिन नहीं मिलेगी राहत पड़ेगी भीषण गर्मी

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। जिससे अगले चार दिन राहत मिलने के आसार नहीं हैं। प्रदेश के छह जिलों ऊनाए बिलासपुरए हमीरपुरए कांगड़ाए सिरमौर और मंडी का तापमान 35 डिग्री से भी अधिक हो गया है। ऊना का तापमान सर्वाधिक 39ण्2 डिग्री पहुंच गया है। जिसने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी कर दी है।

लू की चेतावनी जारी

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज रविवार से लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश भर में अगले 11 जून तक मौसम साफ रहेगा। आगामी 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्कूलों में मौखिक शिक्षा बंद, छात्रों को ब्लैकबोर्ड पर लिख कर पढ़ाएंगे शिक्षक

उमस और तेज धूप ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

प्रदेश के मैदानी जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन सिरमौर और मंडी के कुछ क्षेत्रों में दोपहर के समय तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मैदानी क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। 

12 जून से बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। 12 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दिन अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। 13 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रॉन्ग होगा। इस दिन प्रदेश के मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल:  साधु भेष में सिर के बल अचेत पड़ा था शख्स, थम चुकी थी सांसे- नशे की थी लत

हिमाचल में बढ़ी पर्यटकों की संख्या

वहीं हिमाचल सहित बाहरी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते इस समय हिमाचल में भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। वीकेंड के चलते हिमाचल के सभी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरों पर रौनक छा गई है। बताया जा रहा है कि जून माह में होटलों में एडवांस बुकिंग हो रही है। 

यह भी पढ़ें : गहरी खाई में गिरी अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की गाड़ी, उजड़े दो परिवार- पसरा मातम

अटल टनल पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक

हिमाचल की सबसे प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग भी पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही है। पिछले 54 दिनों की बात करें तो इन 54 दिनों में दिनों में 195743 पर्यटक वाहन अटल टनल रोहतांग से गुजरे हैं। अटल टनल रोहतांग के बहाने पर्यटकों ने लाहुल.स्पीति की बर्फीली वादियों का दीदार भी किया। रोहतांग के साथ.साथ पर्यटक बारालाचा, कुंजुम दर्रा, चंद्रताल सहित ऊंची सुंदर पहाडिय़ों तक पहुंच रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख