#यूटिलिटी

March 21, 2025

हिमाचल के पहाड़ों पर अप्रैल से दौड़ेगी यह कार, पास कर लिया फिटनेस टेस्ट, जानें फिचर्स- कीमत

शिमला के मशोबरा में स्पॉट हुई, जबर्दस्त फीचर्स की भरमार  

शेयर करें:

E  vitara Car Fitness Test shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश ने मारुति सुजुकी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा का फिटनेस टेस्ट लिया और उसे पास भी कर दिया। शिमला के पास मशोबरा में इस कार को फिटनेस टेस्ट देते ट्रैप किया गया है। अब यह कार अप्रैल से हिमाचल की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 10 हजार में बेच दिया ईमान, लेबर इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

मारुति सुजुकी ने इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया था। उम्मीद इस बात की है कि इसे अप्रैल तक लॉन्च किया जा सकता है। ई-विटारा भारतीय बाजार के साथ यूरोप, जापान के साथ कई ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पैसे दो तभी मिलेगा जन्म प्रमाणपत्र! पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

इतनी हो सकती हैं कीमतें

ई विटारा की एक्सपेक्टेड कीमतों की बात करें तो सिग्मा (49kWh) की एक्स-शोरूम कीमत करीब 18 लाख रुपए होगा। डेल्टा (49kWh) की कीमत करीब 19.50 लाख रुपए होगा। जेटा (49kWh) की कीमत करीब 21 लाख रुपए होगा। जेटा (61kWh) की एक्स-शोरूम कीमत करीब 22.50 लाख रुपए होगा। वहीं, अल्फा (61kWh) की एक्स-शोरूम कीमत करीब 24 लाख रुपए होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा: संस्थानों को डिनोटिफाई करने के मुद्दे पर जयराम-डिप्टी CM में नोंकझोंक

शानदार फीचर्स के साथ आएगी

मारुति ई-विटारा में LED हेडलाइट्स, डेटाइम रनिंग लैंप और टेल-लाइट्स, 18-इंच के व्हील, ग्रिल पर एक्टिव एयर वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर इंटीरियर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, इनफिनिटी बाय हरमन ऑडियो सिस्टम, इन-कार कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी, सिंगल-जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पीएम 2.5 एयर फिल्टर, वेंटिलेटिड फ्रंट सीटें, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिक्लाइनिंग, स्लाइडिंग और स्प्लिट (60:40) रियर सीटें, ड्राइव मोड (ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट), स्नो मोड, वन-पैडल ड्राइविंग और रीजन मोड जैसे शानदार फीचर्स होंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख