शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया है। भूकंप के झटके शिमला और इसके आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए हैं।
भूकंप के झटके
भूकंप आज शनिवार दोपहर तीन बजकर 32 मिनट पर हुआ है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
यह भी पढ़ें : संजौली मस्जिद पर आया बड़ा फैसला, कमेटी को खुद ही तोड़ना होगा अवैध निर्माण
3.0 रही भूकंप की तीव्रता
रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मालॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र कुल्लू क्षेत्र में बताया जा रहा है।
लोगों ने महसूस किए झटके
आपको बता दें कि भूकंप के हल्के झटके कई लोगों को महसूस हुए हैं। मगर भूकंप की तीव्रता अधिक ना होने के चलते ज्यादातर लोगों को इसका पता नहीं चला है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 52 साल बाद चूड़धार में हुआ शांत महायज्ञ, हजारों श्रद्धाल बने साक्षी
24 घंटे में दूसरी बार डोली धरती
विदित रहे कि बीते कल कुल्लू जिला में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 3.2 आंकी गई थी। सूबे में महज 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप के आने से लोगों में डर का माहौल है।
मौसम ने बदला रुख
आपको बता दें कि हिमाचल में मौसम ने अपना रुख बदलना शुरू कर दिया है। सूबे में दिन में गर्मी और रात में ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ियों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी लोगों मौसम ठीक हो गया है। सुबह-शाम लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।
किसनों के चेहरे पर छाई परेशानी
मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में लोगों की धान की फसल पक कर तैयार हो गई है। किसान धान की फसल काट रहे है, लेकिन बारिश इसमें खलल डाल सकती है। इस कारण किसानों के चेहरे पर परेशानी छाई है।