#यूटिलिटी

August 7, 2024

जिनके घर टूटे उन्हें Free में गैस सिलेंडर देगी सरकार: साथ में राशन भी..

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आपदा के बीच बड़ा ऐलान किया है। सुक्खू सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत देने का फैसला लिया है। सुक्खू सरकार प्राकृतिक आपदा प्रभावितों को निशुल्क राशन के साथ गैस कनेक्शन और सिलेंडर देगी।

राहत देगी सुक्खू सरकार

इस संबंध में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम निदेशक मंडल की बैठक में चर्चा हुई। निदेशक मंडल की बैठक CM द्वारा अधिकृत आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में CM सुखविंदर सिंह के निर्देश का पालन करने के लिए कहा गया। यह भी पढ़ें: सतलुज किनारे मिला इंजीनियर सिद्धार्थ का श.व, DNA टेस्ट से हुई पहचान

मिलेगाा फ्री राशन और गैस क्नेकशन

जानकारी के अनुसार, जिला उपायुक्त खाद्य आपूर्ति निगम को प्रभावित परिवारों की सूची देंगे। इसके बाद प्रभावित लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। आपदा प्रभावितों को हिमाचल सरकार राशन डिपुओं में तीन महीने तक फ्री राशन और गैस क्नेक्शन देगी।

लोगों से छिन गया सब कुछ

आपको बता दें कि प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटना ने पूरे हिमाचल को झकझोर कर रखा दिया है। बारिश के कारण काफी लोगों को नुकसान झेलना पड़ा है। बादल फटने और अचानक बाढ़ आने से कई परिवार बेघर हुए हैं। जहां बहुत सारे लोगों ने बाढ़ में अपने घरों को खो दिया है। वहीं, कई लोगों से इस आपदा में पूरा परिवार छिन गया है। यह भी पढ़ें: 13 वर्षीय रिधम के सामने कार चालक ने मां और बहन को कुचला, लौट रहे थे घर

41 लोग अभी भी लापता

गौरतलब है कि बीती 31 जुलाई की रात को प्रदेश में पांच जगहों पर बादल फटा था। जिसके बाद से इलाके पूरी तरह से तहस-नहस हो गए हैं। सर्च ऑपरेशन को 6 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी 41 लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रदेश के समेज में 33, बाघीपुल में 5, सिंघगाड़ में 2 और चौहारघाटी में एक व्यक्ति अभी भी लापता है। रेस्क्यू टीमों को चौहारघाटी में 9, कुल्लू के बागीपुल में 2 शव और समेज में 9 शव मिले हैं-जिनमें से 6 की पहचान नहीं हो पाई है।फिलहाल, अभी भी रेस्क्यू टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। मौके पर निरिक्षण व राहत कार्य हेतु NDRF, पुलिस, रेस्क्यू दल जुटे हुए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख