#यूटिलिटी

March 17, 2025

HP BUDGET 2025: सीएम सुक्खू के बजट में कृषि, परिवहन, मजदूरों और महिलाओं को क्या क्या मिला, डिटेल में पढ़ें

सुक्खू सरकार ने किस किस का बढ़ाया मानदेय, भर्तियों की भी जानें डिटेल

शेयर करें:

Himachal-Budget-2025...jpg

हिमाचल के CM सुखविंदर सुक्खू ने सोमवार को बतौर वित्तमंत्री प्रदेश की कांग्रेस सरकार का तीसरा बजट पेश किया। कुल 58,514 करोड़ का बजट पेश किया गया​, जो पिछली बार से 70 करोड़ ज्यादा है। CM ने 2 घंटे 55 मिनट तक बजट भाषण दिया। इसमें उन्होंने महिलाओं और युवाओं के साथ कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए भी बड़े ऐलान किए।

1.कृषि

  • गाय के दूध का समर्थन मूल्य 45 रुपए से बढ़ाकर 51 रुपए और भैंस के दूध का समर्थन मूल्य 55 रुपए से बढ़ाकर 61 रुपए करने की घोषणा।
  • प्राकृतिक मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये और प्राकृतिक गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये किया गया
  • जिला हमीरपुर में स्पाइस पार्क का निर्माण किया जाएगा
  • कच्ची हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 90 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया
  • ऊना में 20 करोड़ की लागत से पोटैटो प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाएगा
  • हमीरपुर जिला के नादौन में स्पाइस पार्क बनेगा
  • 100 गांवों में सिंचाई योजना का निर्माण किया जाएगा। इस पर 10 करोड़ खर्च किए जाएंगे। 
  • मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत जंगली जानवरों से फसलें बचाने के लिए जालीदार व बाड़बंदी के लिए सहायता दी जाएगी
  • किसानों के 3 लाख रुपए तक के लोन को चुकाने के लिए वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लाएंगे। मूलधन पर लगने वाले ब्याज का 50 प्रतिशत खर्च सरकार वहन करेगी। इसके लिए
  • सरकार एग्रीकल्चर लोन स्कीम लाएगी।
  • 20 हजार से अधिक मछुआरों, मछली पालक कृषकों को बड़ी राहत. अब 15 फीसदी की जगह साढ़े 7 फीसदी रॉयल्टी ली जाएगी. नई नाव खरीदने में सरकार सब्सिडी देगी.

यह भी पढ़ें : HP BUDGET 2025- छोटे व्यापारियों पर सरकार मेहरबान, लोन का ब्याज चुकाएगी

4.मनरेगा और दिहाड़ी मजदूरी

  • मनरेगा की मजदूरों की दिहाड़ी में 20 रुपये वृद्धि की गई. इन मजदूरों के विकास और उत्थान के लिए नए वित्त वर्ष में योजना लागू की जाएगी. अभी मनरेगा के तहत 300 रुपए की प्रतिदिन की मजदूरी मिलती है, जिसे बढ़ाकर 320 रुपए किया गया है। 
  • दिहाड़ी मजदूरी में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब 425 रुपए दिहाड़ी मिलेगी। 
    उटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 12750 रुपए मिलेगा। आने वाले समय में आउटसोर्स भर्ती धीरे-धीरे कम करेंगे। इनके लिए ऐसी योजना लाएंगे ताकि शोषण न हो।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में इंटरकास्ट मैरिज पर सरकार देगी इतनी राशि- CM ने किया ऐलान

5. परिवहन

 

  1. 3000 डीजल टैक्सी वाहनों को ई-टैक्सी, ई-रिक्शा में परिवर्तित किया जाएगा. 1000 बस रूट युवाओं को प्रदान किया जाएगा. हमीरपुर जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में ई-वाहन प्रदान किए जाएंगे
  2. 2025-26 के दौरान हरोली में पहला ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक स्थापित किया जाएगा। जल परिवहन सेवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। 
  3. 2025-26 में 500 ई बसें खरीदी जाएंगी। शिमला में ऑनलाइन पास सुविधा शुरू कर दी है।
  4. सरकार प्रदेश में ड्रोन टैक्सी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए योजना लाएगी। इसका इस्तेमाल कृषि-बागवानी और दवाइयों को पहुंचाने सहित अन्य कार्यों में किया जाएगा। 
  5. मंडी, हमीरपुर व कांगड़ा में ड्रोन स्टेशन बनेंगे।
  6. डीजल-पेट्रोल वाले 3000 वाहनों को ई-व्हीकल में तब्दील किया जाएगा। 
  7. रिक्शा को ई व्हीकल में तब्दील करने के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। 
  8. सरकार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 1000 रूटों पर बस परमिट देगी।
  9. 1000 इलेक्ट्रिकल बसों के रूट परमिट देंगे। इसके लिए सभी विधायक बस रूट की डिमांड दे सकते हैं। जिला हमीरपुर के सभी कार्यालयों में 2025 में ई वाहनों की शुरुआत की जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज पेश होगा बजट- 25 हजार नौकरियों का हो सकता है ऐलान, इन वर्गों को राहत की उम्मीद

6.सामाजिक सुरक्षा

  • 37 हजार नए लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में शामिल किए जाएंगे
  •  67 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान बजट में किया गया
  • 75 फीसदी या अधिक दिव्यांग होने पर भी पेंशन मिलेगी

7. महिलाओं के लिए घोषणा

  • इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक 21 साल की आयु पूरी करने वाली हर बेटी को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा। 
  • जो महिलाएं दूसरों के घरों में काम कर अपने परिवार का गुजारा करती हैं, उन्हें भी इस 1 जून 2025 से इसका लाभ मिलेगा। 
  • ऐसी महिलाओं की पात्र बेटियां भी 1500 रुपये प्रति माह की हकदार होंगी। 
  • पंचायतों की ओर से चयनित महिलाओं को चरणवद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जाएगा। 
  • बीपीएल परिवारों में जन्म लेने वाली दो बेटियों के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना शुरू होगी। 
  • बेटी के जन्म पर सरकार 25,000 रुपये बीमा कराएगी। बीमे की रकम ब्याज सहित लड़की के 18 से 27 साल की आयु के बीच कभी भी वापस ली जा सकेगी। 
  • बीपीएल परिवारों में जन्म लेने वाली दो बेटियों के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना शुरू होगी

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने किया 25 हजार नौकरियों का ऐलान- टीचर, कांस्टेबल और पंचायत सहायकों के भरेंगे इतने पद

8.पौधारोपण

  • 2025-26 में 5000 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा। फलदार व औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। 
  • राजीव गांधी वन संर्वद्धन योजना लागू होगी।  
  • महिला मंडल व युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह को एक से पांच हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण के संरक्षण का जिम्मा दिया जाएगा। 
  • महिला मंडलों और युवक मंडलों को पौधरोपण के लिए सालाना 2.40 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यह भी पढ़ें : HP BUDGET 2025: 1 हजार रोगी मित्रों की होगी भर्ती, डॉक्टरों और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी

9. नशे के खिलाफ 

  • नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसटीएफ गठित होगी. एंटी ड्रग बिल विधानसभा में लाया जाएगा
  • नशे से निपटने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बोर्ड बनाया जाएगा।

10. रोजगार

- साल 2025 में 25,000 पद भरे जाएंगे 
- शिक्षा विभाग में 1 हजार पद भरे जाएंगे
- पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1226 पद भरे जाएंगे
- 8 साल बाद पुलिस महकमे में 500 पदों के लिए पदोन्नति की परीक्षा करवाई जाएगी
- गृह रक्षा विभाग में चालकों के 113 पद भरे जाएंगे। 
- पंचायत सचिवों के 853 पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा 
- जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर नियुक्ति प्रदान कर दी गई है
- अस्पतालों में 1 हजार रोगी मित्र नियुक्त किए जाएंगे। 

आउटसोर्स का वेतन और मानदेय बढ़ा

- आउटसोर्स कर्मियों को अब न्यूनतम 12,750 की मंथली सैलरी मिलेगी। 
- पैरा वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। 
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को  7,300, सहायिकाओं को 9,800, आशा वर्करों को 9,800, सिलाई शिक्षकों को 500 की बढ़ोतरी, एमडीएम वर्करों को 5,000, जलवाहकों को 5500, जलरक्षकों को 5600  लोक निर्माण के मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ोतरी, आईटी शिक्षकों के 500 रुपये बढ़ाए गए हैं। 
- डॉक्टरों को अब हर महीने 1.30 लाख रुपये की सैलरी मिलेगी। 
- आउटसोर्स पर नियुक्त ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट व रेडियोग्राफर का वेतन बढेगा

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख