#यूटिलिटी

December 6, 2024

CM का ऐलान, होमगार्ड के भरेंगे 700 पद, महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश का तोहफा

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 700 होमगार्ड के पदों पर भर्ती होगी। इस बात का खुलासा आज गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया। सीएम सुक्खू ने ऐलान किया कि हिमाचल में जल्द ही 700 होमगार्ड के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा महिला कर्मियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश का भी तोहफा दिया है।

700 होमगार्ड के पदों पर होगी भर्ती

सीएम सुक्खू ने कहा कि होमगार्ड ने एक हजार पदों पर भर्ती की मांग रखी थी, लेकिन अभी 700 पदों को भरने को ही मंजूरी दी गई है। सीएम सुक्खू ने कहा कि आने वाले बजट में सभी जिला मुख्यालय मंे ड्रोन स्टेशन बनाने की भी घोषणा की जाएगी। ड्रोन से मेडिकल सुविधाएं मुहैया करवाने पर विचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने फिर बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें कब होगी और क्या रहेंगे मुद्दे

होमगार्ड का 62वां स्थापना दिवस पर बोले सीएम

दरअसल आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजधानी शिमला के रिज पर आयोजित गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में 700 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सीएम सुक्खू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब पीकर बस चला रहा था HRTC ड्राइवर, स्कूली बच्चों समेत 30 थे सवार मार्च पास्ट में विभाग के 12 बैंड ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बैटल मार्च में एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और फायर सर्विस की टुकड़ियों ने भाग लिया। इसके अलावा राहत और बचाव कार्य को लेकर कौशल प्रदर्शन भी किया।

राज्य से बाहर जाने पर अब मिलेंगे 500 रुपए प्रतिदिन

होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के 62वे स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने होम गार्ड की महिलाओं को 180 दिन के मातृत्व अवकाश का तोहफा दिया। इसके साथ ही 700 पदों पर भर्ती का भी ऐलान किया। यह भी पढ़ें : न्यू प्रेम बस ने रौंदी कार, बेटे के सामने मां ने ली अंतिम सांस यही नहीं काम के लिए राज्य से बाहर जाने पर मिलने वाले भत्ते को भी बढ़ाया है। पहले यह भत्ता 60 रुपए प्रतिदिन का मिलता था, लेकिन अब सीएम सुक्खू ने 500 रुपए प्रति दिन का भत्ता देने का ऐलान किया है। जिसकी बजट में घोषणा की जाएगी। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने बनाया नया प्लान, 3 कैटेगरी में बांटे जाएंगे HPTDC के होटल

होमगार्ड के जवानों को दी बधाई

सीएम सुक्खू ने इस मौके पर होम गार्ड के जवानों को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई दी और कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन, कानून.व्यवस्था बनाए रखने और आपातकालीन परिस्थितियों में होम गार्ड का योगदान अत्यंत सराहनीय है। यह भी पढ़ें : हिमाचल के कारोबारी ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगे 50 करोड़, खुद हुआ फरार वहीं सीएम सुक्खू ने कहा कि अग्निशमन सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए भी सरकार प्रयासरत है। दो साल में चार नई अग्निशमन इकाइयां खोली हैं। 40 पद सृजित किए हैं और आठ अग्निशमन वाहन खरीदने की मंजूरी दी है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को 4ण्6 करोड़ उपलब्ध करवाए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख