#यूटिलिटी

November 3, 2024

सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, इन बेटियों को हर साल मिलेंगे 25 हजार रुपए

शेयर करें:

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू किन्नौर दौरे पर हैं। आज रविवार को सीएम सुक्खू ने कल्पा में स्थित बालिका आश्रम का दौरा किया और वहां रह रही छात्राओं से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने आश्रम में रहने वाली बालिकाओं के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की हैं।

आश्रम में रहने वाली बच्चियों को मिलेंगे 25 हजार रुपए

सीएम सुक्खू ने कल्पा स्थित बालिका आश्रम में एक बड़ी घोषणा भी की। सीएम सुक्खू ने आश्रम में रहने वाली बालिकाओं को 25 हजार रुपए सालाना देने की घोषणा की। इस दौरान सीएम सुक्खू ने कल्पा के आगे रोघी सुसाइड प्वाइंट का निरीक्षण भी किया और अपनी बेटी के साथ फोटो खिंचवाई। जिसके सीएम सुक्खू शिमला के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें : GST ने भरा हिमाचल का खाली खजाना, सुक्खू सरकार के ये फैसले बने मददगार; जानें डिटेल

बालिका आश्रम की बच्चियों की सरकार ही माता-पिता

कल्पा आश्रम में पहुंचने पर सीएम सुक्खू का जोरदार स्वागत किया गया। यहां बालिका आश्रम की छात्राओं ने समूहगान, एकल गान और अलग-अलग विषय पर भाषण प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के इस प्रदर्शन की सराहना की और इसी तरह आगे बढ़ने के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया। सीएम सुक्खू ने कहा कि बालिका आश्रम में रहने वाली बच्चियों की सरकार ही माता और पिता है। यह भी पढ़ें : हिमाचल की जेलों में कैद हैं इतनी महिलाएं- आंकड़े देख रह जाएंगे दंग

सरकार वहन करेगी बेटियों की पूरी फीस

छात्राओं को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने देश का ऐसा पहला कानून बनाया है, जिसमें आश्रम में रहने वाली बच्चियों का 27 साल तक सरकार ख्याल रखेगी, जो बालिकाओं का कानूनी अधिकार है। यह भी पढ़ें : फिर चर्चा में आए विधायक हंसराज: सरकार को दी थी सीधी चेतावनी- अब एक्शन! उन्होंने कहा कि सरकार 12वीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई करने की इच्छुक आश्रम की बेटियों को हर माह चार हजार रुपए देगी। इसके अलावा जिस भी संस्थान में यह बेटियां पढ़ना चाहेंगी, वहां की पूरी फीस भी सरकार की तरफ से वहन की जाएगी। हॉस्टल और पीजी के लिए तीन हजार रुपये संशोधन में लाएगी।

दिवाली पर बालिकाओं को दिए 500-500 रुपए

सीएम सुक्खू ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाली बालिकाओं के लिए सरकार साल में एक बार घूमने के लिए हवाई सुविधा मुहैया करवाएगी। इसमें थ्री स्टार होटल और 15 दिन रहने की सुविधा दी जाएगी। कल्पा बालिका आश्रम में सीएम सुक्खू ने बालिकाओं से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार सर्दियों और गर्मियों में कपड़े लेने के लिए 5-5 हजार रुपए देती है । दिवाली के त्यौहार पर भी प्रति बालिका को 500 रुपए दिए जाते हैं। यही नहीं आश्रम में खाना बनाने के लिए भी 500 रुपए प्रति बालिका के हिसाब से दिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर सियासी घमासान- डिप्टी CM कह गए बड़ी बात बता दें कि सीएम सुक्खू दो दिन के लिए किन्नौर दौरे पर थे। किन्नौर दौरे के दौरान सीएम सुक्खू ने 30.70 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
  • सीएम सुक्खू ने रिकांगपिओ में 2.69 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ईवीएम वेयर हाऊस का लोकार्पण किया।
  • सीएम ने 94.95 लाख रुपए से निर्मित कोषागार कार्यालय के कर्मचारियों के छः टाइप-2 आवासों का शिलान्यास किया
  • सीएम सुक्खू ने 6.85 करोड़ रुपए से निर्मित 250 मीट्रिक टन क्षमता के सीए स्टोर का लोकार्पण किया।
  • ग्राम पंचायत सांगला में रोखटी नाला में 1.35 करोड़ रुपए के तटीकरण का लोकार्पण किया।
  • निचार तहसील की ग्राम पंचायत कटगांव के शांगो गांव में 6.95 करोड़ रुपए
  • ग्राम पंचायत सापनी में 5.13 करोड़ रुपए के बाढ़ नियंत्रण कार्यों
  • तहसील कल्पा में कटौंगटी खड्ड के 1.88 करोड़ रुपए के तटीकरण एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यों
  • ग्राम पंचायत रकछम में गांव रकछम की बस्पा नदी पर 94.38 लाख रुपए से बाढ़ नियंत्रण कार्यों के शिलान्यास किए।
  • मुख्यमंत्री ने गांव नमज्ञा में 3.96 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना का शिलान्यास भी किया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख