#यूटिलिटी

May 9, 2025

हिमाचल के सभी गांवों में रात को बंद रहेंगी लाइटें, पंचायतों को जारी किए जरूरी निर्देश

पंचायतों को जारी किए निर्देश, स्ट्रीट सोलर लाइटों के भी काट दें कनेक्शन

शेयर करें:

Himachal-Black-out

शिमला। भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश में भी ब्लैक आउट रखने के निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल सरकार ने इसको लेकर सभी पंचायतों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके तहत हिमाचल के सभी गांवों में रात के समय घरों के अंदर और बाहर की लाइटें बंद रखने को कहा गया है। इसके अलावा सड़कों गलियों में लगी स्ट्रीट व सोलर लाइटों को भी काले कपड़े से ढकने को कहा गया है।

क्या बोले डीसी सोलन

डीसी सोलन ने एहतियात के तौर पर पंचायतों को रात को लाइटें बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि वह स्ट्रीट व सोलर लाइटों को काले कपड़े से ढक दें। सरकार के निर्देश पर सभी जिला के प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने अपने स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों को यह आदेश जारी कर दिए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि भारत व पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए सभी अपनी.अपनी पंचायतों में लोगों को अपने स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश जारी करें।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पाकिस्तान का समर्थन करने वाली मुस्लिम महिला अरेस्ट, भारतीय सेना पर भी की थी टिप्पणी

पंचायतों को दिए निर्देश

पंचायतों को दिए निर्देश में कहा गया है कि पंचायत प्रतिनिधि आम जनता से सावधान रहने और पैनिक ना होने को कहें। रात को लाइटें बंद कर पूर्णतय ब्लैकआउट रखें। ताकि किसी भी तरह का कोई खतरा ना हो। इसके अलावा हर घर में एक मेडिकल किट तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिसमें कुछ दवाइयां, कपड़े, टॉर्च, पैसे, पानी की बोतलें और अन्य जरूरी सामान सुरक्षित तैयार रखें।

 

यह भी पढ़ें : भारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला- अब नहीं होगा IPL का एक भी मैच

सीएम सुक्खू ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

बता दें कि भारत पाकिस्तान के बीच उत्पन हुए तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आला अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की है। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सभी जिलों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और सुरक्षा को देखते हुए आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी प्रबंध और कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द- अस्पतालों को 24 घंटे तैयार रखने के मिले निर्देश

इन जिला अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा

सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू के साथ लगते जिलों में विशेष ध्यान देने और सतर्क रहने को कहा है। सीएम ने पंजाब से लगते नूरपुर और इंदौरा को लेकर एसपी से बातचीत की और उन्हें स्पेशल निर्देश दिए। पठानकोट या आसपास के इलाकों में सायरन बजता है तो ब्लैकआउट करने के आदेश दिए हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाएगा। किसी को भी पैनिक होने की जरूरत नहीं है। हमें सुरक्षा का ध्यान रखना है। इसलिये जनता को समय समय पर दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित

हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उपायुक्त कार्यालय शिमला में एक आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित किया गया है, जो छुट्टियों सहित 24x7 सक्रिय और चालू रहेगा। जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि आपातकालीन संचालन केंद्र में टोल फ्री नंबर 1077 या 0177-2800880 पर किसी भी आपदा की स्थिति में संपर्क किया जा सकता है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख