राजनीति

#यूटिलिटी

March 22, 2025

हिमाचल: नियम तोड़ने वाले पैराग्लाइडर्स पर नकेल, नहीं माने तो कैंसल होगा लाइसेंस

न्यूनतम और अधिकतम किराया तय करने का फैसला 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kangra Paragliding News

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में नियम तोड़कर खराब मौसम में भी पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग करवाने वाले पायलटों और ऑपरेटरों का लाइसेंस कैंसल करने की तैयारी है। 
शनिवार को कांगड़ा जिला एयरो स्पोर्ट्स नियामक समिति की बैठक में डीसी हेमराज बैरवा ने साफ कर दिया कि प्रशासन सैलानियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। सभी पायलट और ऑपरेटरों को नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

पैराग्लाइडिंग साइट्स पर तैनात होंगे मार्शल

बैठक में तय हुआ कि खराब मौसम में उड़ान भरने और निर्धारित समय से अधिक उड़ानें भरने वाले पायलटों पर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पैराग्लाइडिंग साइट्स पर मार्शल तैनात किए जाएंगे। वे सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई हो सकती है। बीड़ और अन्य स्थानों पर स्थानीय नियामक कमेटियां बनाई जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की शाह से मुलाकात: बजट सत्र छोड़ 24 घंटे में दूसरी बार पहुंचे दिल्ली, जानें क्यों?

तय होगा न्यूनतम और अधिकतम किराया

उपायुक्त ने बताया कि उड़ानों का न्यूनतम और अधिकतम किराया भी तय किया जाएगा। कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में काम हो रहा है। जिले में विश्व स्तरीय पैराग्लाइडिंग स्थल हैं। देश-विदेश से पर्यटक यहां पैराग्लाइडिंग का आनंद लेने आते हैं। पैराग्लाइडिंग साइट्स के विकास और सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : बद्दी की एक और लेडी ऑफिसर चर्चा में... वायरल हुआ वीडियो, व्यापारियों को हड़काकर निकाला

अभी प्रति व्यक्ति 3 हजार रुपए है किराया

कांगड़ा जिले के बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग का आनंद लेने के लिए प्रति व्यक्ति लगभग 3,000 रुपए का खर्च आता है। यहां हर साल पैराग्लाइडिंग विश्व कप का आयोजन होता है, जो इसे एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए आकर्षक बनाता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख