#यूटिलिटी
August 5, 2025
उत्तरकाशी के हर्षिल में भी फटा बादल, चपेट में आया आर्मी कैंप; कई जवानों के लापता होने की आशंका
14 राजपूताना राइफल यूनिट की मैस और कैफे बाढ़ में बहा
शेयर करें:

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही सेकेंड में पूरा इलाका तबाही में बदल गया। खीरगंगा घाटी में बादल फटने की वजह से आई भीषण बाढ़ ने धराली गांव को अपने आगोश में ले लिया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता हैं। बादल फटने से आई बाढ़ में 60 से अधिक घर दुकानें होटल पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। राहत एवं बचाव दलों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
इतना ही नहीं धराली गांव के साथ लगते हर्षिल में भी बादल फटने से भयंकर नुकसान हुआ है। यहां बादल फटने से सेना का कैंप भी इसकी चपेट में आ गया, जिसके बाद से कई जवानों के लापता होने की आशंकाएं जताई जा रही है। मंगलवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए। हर्षिल में बादल फटने से सेना के 14 राजपूताना राइफल यूनिट का कैंप भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें : अब धराली गांव में फटा बादल: तिनके की तरह बह गए दर्जनों घर, 50 से अधिक लोग लापता; 4 देह मिली
आर्मी कैंप का मेस और कैफे बाढ़ में बह गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार इस यूनिट के कई जवान लापता बताए जा रहे हैं। हर्षिल घाटी के हेलीपैड के बह जाने से हेलीकॉप्टर के ज़रिए राहत और बचाव अभियान शुरू करने में दिक्कतें आ रही हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है लेकिन दुर्गम भूगोल और मौसम की प्रतिकूलता के चलते कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।
जानकारी के मुताबिक खीरगंगा, तेलगाट और एक अन्य स्थान पर बादल फटने की घटनाएं हुई हैं, जिससे तबाही की तीव्रता कई गुना बढ़ गई। मलबे के कारण उत्तरकाशी से 18 किलोमीटर दूर नेतला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है, जिससे धराली तक सड़क संपर्क कट गया है। मोबाइल नेटवर्क ठप होने से संचार साधन बंद हैं, और स्थानीय लोगों को बचाव कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश का कहर: जलमग्न हो रहा मंडी, कई घर टूटे; पानी में डूब गई गाड़ियां
वहीं धराली गांव में बादल फटने से आई बाढ़ ने लगभग पूरे गांव को भी तबाह कर दिया हैं। यहां 50 से 60 घरों के पूरी तरह से बहने की आशंका है। वहीं चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 60 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के अलावा भारतीय सेना के 100 जवानों ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : वाह सुक्खू सरकार ! अब इस पंचायत में बाइक पर ढो दी लाखों की रेत-बजरी, बीजेपी MLA ने खोली पोल
बता दें कि बादल फटने के बाद धराली गांव में आई बाढ़ और मलबे ने मात्र 34 सेकेंड में पूरे गांव को तबाह कर दिया। लोगों की चीखों से पूरा इलाका दहल उठा, लेकिन कई लोग भागने में भी कामयाब नहीं हो पाए और बाढ़ की चपेट में आ गए। गांव में करीब 30 फीट ऊंचा म्लबा आया है। जिससे कई दो से तीन मंजिला घर मलबे में दफन हो गए हैं। इस घटना पर पीएम मोदी, अमित शाह ने भी शोक जताया है और प्रदेश को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।