#यूटिलिटी

April 24, 2026

हिमाचल में भीषण गर्मी के बीच राहत की दस्तक, कल से बारिश-बर्फबारी के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

अब अगले पांच दिन कूल कूल होगा मौसम, आंधी.तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

शेयर करें:

himachal-Weather-alert

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी की दस्तक के बीच अब राहत भरी खबर सामने आई है। शुक्रवार को जहां मैदानी इलाकों में लोगों को तेज गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ा] वहीं मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि शनिवार से मौसम का मिजाज बदल जाएगा और प्रदेश में एक बार फिर ठंडक लौटेगी।

ऊना का पारा 41 डिग्री पहुंचा

शुक्रवार को कांगड़ा, ऊना और कुल्लू के भुंतर जैसे इलाकों में दोपहर के समय गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। खासकर ऊना में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया और पारा 41 डिग्री के पार चला गया, जिससे यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया। प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में भी तापमान में तेज उछाल दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

 

यह भी पढ़ें : "यू टर्न" की मास्टर बनी सुक्खू सरकार, एक और फैसले पर मारी पलटी; अब तक 13 बदले

शिमला मनाली जैसे ठंडे इलाकों में भी गर्मी ने दी दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर चला गया है। कांगड़ा, मंडी और सुंदरनगर जैसे क्षेत्रों में भी तापमान में 5 से 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी का असर महसूस किया जाने लगा है। शिमला और मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से अधिक है।

 

यह भी पढ़ें : सुख की सरकार ने बेबस हुए विधायक! बजट ना मिलने से लटके खेल मैदान-जिम निर्माण के काम

कल से बारिश के साथ चलेगा अंधड़

हालांकि इस तपिश के बीच राहत की खबर यह है कि आज शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कई स्थानों पर बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में तेज अंधड़ का येलो अलर्ट

चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला के कुछ हिस्सों में तेज अंधड़ को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को भी इस बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने को कहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल फोरलेन पर पुलिस ने रोकी पंजाब की गाड़ी : भारी मात्रा में मिला नशा, मुंबई का तस्कर गिरफ्तार

प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बंगाली झोलाछाप डॉक्टर का कारनामा : बच्चों को देता था गलत दवाइयां, सर्जरी करते पकड़ा

कुल मिलाकर, जहां एक ओर हिमाचल के मैदानी इलाकों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी ओर मौसम के इस बदलाव से लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम एक बार फिर ठंडा और सुहावना होने की संभावना है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख